साप्ताहिक पैंठ में दुकानें न लगाने को लेकर सुभाष चौक पर स्थित पंचायती धर्मशाला में व्यापारिक संगठनों द्वारा सभा आयोजित :

साप्ताहिक पैंठ में दुकानें न लगाने को लेकर सुभाष चौक पर स्थित पंचायती धर्मशाला में व्यापारिक संगठनों द्वारा सभा आयोजित :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना नगर के तहसील रोड स्थित तहसील ग्राउंड में सप्ताहिक पैंठ को लेकर दिन पर दिन मामला उलझता ही जा रहा है कभी मवाना व्यापारी संगठनों द्वारा हड़ताल में आंदोलन किया जा रहा है उधर पेंट व्यापारी भी पीछे हटने को तैयार नहीं है lबीते रविवार को नगर पालिका की अनुमति के बिना कुछ व्यापारियों द्वारा साप्ताहिक पैंठ में दुकानें लगा दी थी। जिसमें नगर पालिका द्वारा साप्ताहिक पैंठ का ठेका नहीं छोड़ा गया था l नगर पालिका द्वारा थाने में शिकायत करने पर पुलिस फोर्स विरोध के चलते दुकान हटावा दी गई थी l इसी के विरोध के चलते मंगलवार रात मवाना के सुभाष चौक पर स्थित पंचायती धर्मशाला में व्यापारिक सभा आयोजित की गई। कस्बे के सभी व्यापारी संगठनों ने सामूहिक रूप से सभा को आयोजित किया। व्यापारिक सभा में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने एक मत होकर मवाना कस्बे में रविवार को लगने वाली सदा के लिए खत्म करने पर विचार किया l साप्ताहिक पैंठ के कारण व्यापारियों को होने वाले नुकसान का मंथन किया l बाजार से मवाना के व्यापारी परेशान हैं। इन पैंठ कारोबारियों की वजह से मवाना का व्यापार ठप हो गया है। हाल ही में नगर पालिका परिषद द्वारा बोर्ड मीटिंग में साप्ताहिक पैंठ को लगवाए जाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। नगर पालिका इस प्रस्ताव को पास करने से व्यापारियों का नुकसान करने पर तुली हुई है हम इसका विरोध करते हैं। व्यापारियों ने कहा कि भविष्य में सभी व्यापारी इक्कठा होकर तहसील में पहुंच कर उप जिला अधिकारी के आगे बड़ा आंदोलन करेंगे । इस सभा में प्रवीण जैन,अमर रस्तौगी,राजेश अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,विनय दुबलिश,राजीव गिरधरवाल,सतीश पसरिचा,विनय वर्मा,राजन राजवंशी,सोनू, अमित रस्तौगी बल्ले,अभयवीर गर्ग, आदित्य गोयल,आदेश धमीजा,राजेश खन्ना,हरिओम रस्तौगी, दुबलिश, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *