मवाना के तहसील ग्राउंड में बिना साप्ताहिक पैंठ का ठेका हुए दुकानदारों द्वारा लगाई दुकाने :

मवाना के तहसील ग्राउंड में बिना साप्ताहिक पैंठ का ठेका हुए दुकानदारों द्वारा लगाई दुकाने :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना थाना प्रभारी ने आरआरएफ की दो प्लाटून को लेकर अवैध पैंठ हटवाई** नगर पालिका कर लिपिक उमेश कुमार ने पैंठ व्यापारियों के खिलाफ सोप तहरीर**पैंठ व्यापारियों द्वारा नगर पालिका टीम से गई धक्का मुक्की में गाली गलौज जाति सूचक शब्दों का क्या इस्तेमाल।

आज मवाना नगर के तहसील ग्राउंड में साप्ताहिक पैंठ व्यापारियों नगर पालिका द्वारा बिना ठेका हुए अपनी दुकान में सजा ली l शिकायत पर पहुंचे मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने छठी वाहिनी आरआरएफ की दो प्लाटून को साथ में लेकर अवैध रूप से लगी हुई दुकानों को हटवाया l जानकारी के अनुसार पिछले कहीं हफ्तों से नगर पालिका द्वारा तहसील ग्राउंड में लगने वाली सप्ताहिक पैंठ को लेकर पंत व्यापारी व मवाना के व्यापार संगठन वालों के बीच हंगामा मचा हुआ है l जिसमें मवाना व्यापार संगठन के व्यापारियों द्वारा 7 तारीख पंत ने लगाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है l कल हुई नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग में तहसील ग्राउंड में लगने वाली सप्ताहिक पैट को लेकर सहमति हुई थी लेकिन साप्ताहिक पेट का ठेका नहीं छोड़ा गया था l लेकिन आज रविवार दिन निकलते ही पेट व्यापारियों द्वारा तहसील ग्राउंड में दुकान लगाने शुरू कर दी l जब नगर पालिका परिषद को इसकी सूचना प्राप्त हुई l तो नगर पालिका के कर लिपिक उमेश कुमार ने मवाना कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा साप्ताहिक पैठ लगाने का अभी ठेका नहीं छोड़ा गया है। तो यह दुकान किसकी अनुमति से लगी l नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा उन्हें हटाने के लिए कहा गया l तभी अवैध पैठ लगाने वालों के समर्थन में आकाश गुर्जर व भोला चौधरी व उनके साथ आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जबरन पैठ लगाने को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्ति और गाली गलौज शुरू कर दी मेरे साथ गये दो कर्मचारी धनेन्द्र कुमार व दीपक जो अनुसूचित जाति से है। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे l इसके बाद मवाना थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव छठी वाहिनी आरआरएफ की दो प्लाटून को साथ में लेकर चेतावनी देते हुए अवैध रूप से लगी हुई दुकानों को जल्द हटाने के लिए कहा l जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया l और सभी पेंठ व्यापारियों ने जल्द से जल्द अपना सामान समेट कर वापस चले गए lइसके बावजूद भी दुकानदारों ने कुछ स्थानीय नेताओं के उकसावे पर दुकानें लगा दी गई l पुलिस ने उन स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *