मेरठ पुलिस व एस ओ जी की संयुक्त कार्यवाही में अवैध कारतूस सप्लाई करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में अवैध कारतूस बरामद :

मेरठ पुलिस व एस ओ जी की संयुक्त कार्यवाही में अवैध कारतूस सप्लाई करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में अवैध कारतूस बरामद :

*अमित कम्बोज संवाददाता मेरठ*

संयुक्त टीम द्वारा बरामद 204 कारतूस 12 बोर, 30 अदद कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल अपाचे, 02 अदद मोबाइल फोन* *एस ओ जी आरएसएस व मवाना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मवाना के ग्राम सठला में की छापेमारी सभी अभियुक्त फरार*।

आज मेरठ पुलिस व एस ओ जी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध कारतूस सप्लाई करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार किये l जिनके पास से भारी मात्रा मेंअवैध कारतूस, एक मोटर साईकिल व दो मोबाईल फोन बरामद किए गए l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल निर्देशन में मेरठ पुलिस व एस ओ जी की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान अवैध कारतूस सप्लाई करने वाले अभियुक्त शारिब, हैदर उवैद को भारी मात्रा में अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालकुर्ती पर मु0अ0सं0 70/25 धारा 3/5/7/25 आयुध अधिनियम व 111(2) (ii) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण से गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त शारिब पुत्र फरीद निवासी ग्राम सठला थाना मवाना, उवैद खान पुत्र जावेद निवासी मैन मवाना, हैदर खान पुत्र लईक अहमद उर्फ भूरा निवासी पंचायात घर के पास सठला थाना मवाना शारिब द्वारा बताया गया कि हम तीनो लोग एवं हमारे ही गाँव के शाकिर जो शारिब का भाई है व कदीम पुत्र आफाक जो शारिब का जीजा है एवं जोनी पुत्र डाक्टर महबूब निवासी रायल होटल के सामने मवाना का रहने वाला है एवं अहद उर्फ राजा उर्फ पख्तूनी व भूरा एवं फईम लंगडा जो दिल्ली के नीरज भवाना गैंग के लिये काम करता है जो इस समय जेल में है काफी समय से मिलकर के कारतूसो की सप्लाई व खरीद फरोख्त कर बिक्री करने का काम करते है, कारतूसो को घातक बनाने के लिये समपरिवर्तित भी करते थे। लगभग पीछले एक दो साल से यह काम कर रहे है जिससे हमे काफी फायदा होता था । यह कारतूस हम तीनो को अहद उर्फ राजा उर्फ पख्तूनी पुत्र महराजुद्दीन ने यह कहकर दिये थे कि भूरा पुत्र माजिद के सम्पर्क में कुछ लोग कारतूस खरीदने वाले है यह कारतूस भूरा व जोनी जो कि माल रोड़ पर खडे मिलेंगे को देने के लिये भेजा था l पकड़े गए अपराधियों द्वारा वांछित चल रहे अपने साथी शाकिर पुत्र फरीद निवासी ग्राम सठला थाना मवाना, कदीम पुत्र आफाक निवासी ग्राम सठला थाना मवाना, जोनी पुत्र डा0 महबूब निवासी कस्बा मवाना, अहद उर्फ राजा उर्फ पख्तूनी पुत्र मेहराजुद्दीन के नाम भी बताएं lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर मेरठ एसओजी आरएसएस व मवाना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए मवाना के ग्राम सठला में की एक दर्जन से ज्यादा घरों में छापेमारी की l टीम द्वारा सभी के घरों पर दबिश देने पर सभी अभियुक्त फरार हो गए अधिकतर के घर में ताले लगे पाए गए l एसओजी के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सटला गांव के रहने वाले परवेज उर्फ गौरी खान जो दिल्ली का बड़ा अपराधी है और इसपर दिल्ली में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा मकोका तक की कार्यवाही की गई है। इसके अलावा माजिद खान, नईम खान सहित करीब आधा दर्जन घरों में दबिश दी गई है। इतने बड़े लाव लश्कर को देखकर पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही l टीम में सीओ सौम्या अस्थाना के साथ साथ एसओजी फोर्स के अधिकारी, आरआरएफ की दो प्लाटून फोर्स,थाना मवाना पुलिस फोर्स मौजूद रही। और संयुक्त टीम को बारंगी लौटना पड़ा l पुलिस टीम में निरीक्षक श्री अरूण कुमार मिश्रा (प्रभारी स्वाट टीम),थाना प्रभारी श्री हरेन्द्र पाल सिंह थाना लालकुर्ती मेरठ, सुश्री सौम्या अस्थाना क्षेत्राधिकारी एकाउण्ट/ महिला थाना,विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना, जनार्दन प्रसाद निरीक्षक अपराध थाना मवाना, पुलिस बलएक कम्पनी पीएसी 6 वाहिनी मेरठ शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *