मवाना क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ उप जिलाअधिकारी को सोपा ज्ञापन :

मवाना क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ उप जिलाअधिकारी को सोपा ज्ञापन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज शुक्रवार मवाना नगर के तहसील परिसर में करीमपुर के रहने वाले सर्वेश कुमार के अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीणों एवं हवलदार के परिजनों ने तहसील पहुंचकर भूमाफियाओं के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया l भूमाफियाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर मवाना उप जिलाअधिकारी दीपक माथुर को एक ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने बताया कि मवाना क्षेत्र के ग्राम करीमपुर के रजवाहे के पास बनी चकरोड़ से भूमाफिया भोपाल सिंह व उसके लड़कों द्वारा लगातार जेसीबी मशीनों से मिट्टी उठाई जा रही है जिसको लेकर हम ग्रामीणों ने विरोध भी किया l लेकिन उसने अपनी दबंग परवर्ती के अनुसार उसने अपना काम जारी रखा l जिससे रजवाहे के किनारे 25 फीट ऊंचा टीला बन गया है l हवलदार सर्वेश कुमार का ट्रैक्टर उसी टीले पर अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया l ट्रैक्टर खड्डे में गिरने के कारण उसके नीचे दबने से सर्वेश की दर्दनाक मौत हो गई l ग्रामीणों ने भूमाफिया के खिलाफ जल्द ही कठौर कार्यवाही किए जाने की मांग की l ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहां की अगर उचित समय पर कार्यवाही नहीं की गई तो तहसील में उग्र आंदोलन किया जाएगा l उप जिलाधिकारी दीपक माथुर ने कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *