हरिओम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक का दुकान के भीतर बने गोदाम मे कुंदे से लटका शव देखकर फैली सनसनी :

हरिओम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक का दुकान के भीतर बने गोदाम मे कुंदे से लटका शव देखकर फैली सनसनी :

रिपोर्ट अमित कांबोज।

आज बुधवार के फलावदा रोड स्थित तिराहे पर स्थित हरिओम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक का दुकान के भीतर बने गोदाम मे कुंदे से लटका शव देखकर मवाना कस्बे में सनसनी फैल गई l जिसको लेकर मवाने नगर के सैंकड़ों व्यापारी उनकी दुकान पर इक्कठा हो गए l पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है l पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है l जानकारी के अनुसार बहसूमा थानाक्षेत्र के गांव अस्सा के रहने वाले जो अब पंचवटी कॉलोनी में रह रहे हैं हरिओम नलवा प्रीतम सिंह नलवा ने मवाना के फलावदा तिराहे पर हरिओम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से होलसेल की दुकान खोल रखी है। बुधवार की सुबह ग्राहक और आसपास के दुकानदार जब इनकी दुकान पर पहुंचे l तो उन्हें वहां पर कोई नहीं दिखाई दिया l जब अंदर गोदाम में पहुंच कर देखा तो सबके हॉर्स फाख्ता हो गए जहां हरिओम का शव लैटर के हुक से लटका मिला दुकानदारों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी l मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची l पुलिस ने शव को हुक से उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है उधर पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है l *जिसपर लिखा हुआ है कि मेरी इन किताबों में इतना पैसा है कि मेरा सारा कर्ज खत्म हो जायेगा मेरे करे पर मुझे कोई पछतावा नहीं है हो सके तो मुझे माफ कर देना* मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे व एक बेटी है घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और घटनास्थल पर इस घटना को लेकर सभी लोग अचंभित हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *