रिपोर्ट लोकेश कुमार।
.मेरठ थाना भावनपुर क्षेत्र अब्दुल्लापुर निवासी (समाजसेवी) मोहित कुमार आज दिनांक 05-05-2025 को मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे. और समाजसेवी ने एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी महोदय मेरठ को सौपा. जिसमें समाजसेवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में सरकारी तालाबों और सरकारी संपत्तियों को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराने के लिए एक प्रण लिया था .कि जब तक मैं सभी सरकारी तालाबों और सरकारी संपत्तियों को भू माफियाओं के कब्जे से कब्जा मुक्त नहीं कर दूंगा. तब तक मैं अपने पैरों में जूता और चप्पल नहीं पहनेगा. समाजसेवी ने अपने अथक प्रयासों से कई तालाबों और सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त भी करा दिया है. और अभी भी समाजसेवी नंगे पैर रहकर अन्य सरकारी संपत्ति और सरकारी तालाबों को कब्जा करने हेतु समाज सेवी निरंतर प्रयास कर रहा है .. परंतु संबंधित विभाग नगर निगम एवं तहसील विभाग मेरठ समाजसेवी के प्रयासों को विफल करने में लगे हुए हैं. और समाजसेवी को प्रताड़ित कर रहे हैं. संबंधित विभागों द्वारा समाजसेवी को प्रताड़ित किए जाने से आहत होकर समाजसेवी ने आज मेरठ जिलाधिकारी महोदय से इच्छा मृत्यु की मांग की है. जिस पर मेरठ जिलाधिकारी महोदय ने समाजसेवी को संबंधित विभागों के लापरवाह कर्मचारियों और भूमाफियाओं पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है ..
