रिपोर्ट लोकेश कुमार।
थाना मवाना पुलिस द्वारा थाना मवाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई लूट की घटना में वांछित तथा अर्न्तराज्यीय गिरोह के लूट एवं हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात / शातिर किस्म के 25 हजारी इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल /गिरफ्तार, अभियुक्तगण के कब्जे से 04 अदद तमंचा .315 बोर, चार अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, दो अदद खोखा कारतूस .315 बोर,कार TOYOTA GLANZA बरामद ।
अवगत कराना है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना जनपद मेरठ के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस द्वारा कस्बा मवाना मे मिल रोड़ पर स्थित शराब की दुकान से सेल्समैन अशोक कुमार के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटरों/ लूटेरों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। लूट की घटना के संबंध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 178/25 धारा 309(6) बीएनएस बनाम 1. अंकित पुत्र रमेश निवासी ग्राम ढिकोली थाना मवाना मेरठ 2. एचएस न0 434A रजनीश पुत्र अजीत निवासी जंधेडी थाना मवाना जनपद मेरठ 3. एचएस न0 505A विनीत पुत्र जगरेश निवासी भँडोली थाना किठोर जनपद मेरठ 4. एचएस न0 107A शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिंह निवासी सकोती थाना फलावदा मेरठ पंजीकृत है । उपरोक्त चारों लूटेरो मे अभियुक्त रजनीश उर्फ छोटू पुत्र अजीत उपरोक्त थाना मवाना का हिस्ट्रीशीटर जिसका एचएस न0 434A है तथा विनीत पुत्र जगरेश नि0 ग्राम भँडौली थाना किठौरा का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी एचएस न0 505A है तथा अभियुक्त शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिह उपरोक्त थाना फलावदा मेरठ का हिस्ट्रीशीटर है जिसका एचएस न0 107A है तथा अभियुक्त अंकित पुत्र रमेश उपरोक्त हत्या तथा मारपीट जैसे संगीन अपराध मे जेल जा चुका है जिसके विरुद्ध एचएस की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर/कुख्यात किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा आसपास के थानो एवं प्रान्तों मे सुपारी लेकर हत्या, लूट जैसे अपराध कारित किये गये है व अभियुक्तगण रजनीश, विनीत व शिवम थाना सिविल लाइन से 25-25 हजार के इनामी अभियुक्त हैं।
घटनाक्रम:- दिनांक 05.05.25 को श्री अशोक कुमार पुत्र श्री रतीराम निवासी निस्तौली जनपद गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि वो मिल रोड़ पर स्थित सरकारी शराब की दुकान पर सैल्समैन है। दिनांक 04.05.25 को रात्रि 10 बजे के बाद मुकदमा वादी अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था कि तभी सफेद कार पर सवार कुछ युवक दुकान पर आए जिनका नाम अंकित पुत्र रमेश निवासी ढिकौली थाना मवाना मेरठ रजनीश पुत्र अजीत निवासी जंधेड़ी थाना मवाना मेरठ विनीत पुत्र जगरेश निवासी भँडौली थाना किठोर जनपद मेरठ शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिंह निवासी सकौती थाना फलावदा मेरठ दुकान पर आए और जबरदस्ती दुकान खोलने को लेकर कहासुनी करने लगे और जबदरस्ती मारपीट करने लगे तथा जबरन दुकान खुलवाकर 2 बोतल शराब रोकफोर्ड रिजर्व व एक पेटी वियर जबरदस्ती लेकर चले गए और भुगतान नहीं किया उक्त घटना के संबँध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 178/25 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अंकित आदि चार नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण की पतारसी सुरागरसी एवं चैकिग के दौरान तिगरी कट मुबारिकपुर मोड के पास उपरोक्त अपराधी अपने वाहन से पुलिस की नजरो से बचकर भाग रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो उक्त अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर झोक दिया गया जवाबी कार्यवाही मे अभियुक्त शिवम उर्फ गोलू के बाँये पैर तथा विनीत भडाना के दाहिने पैर मे गोली लगी जिससे वे घायल हो गये शेष तीन अभियुक्त जंगल की तरफ भाग गये जिनकी काम्बिग की गयी घायल शिवम व विनीत भडाना से दो अदद तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व कार TOYOTA GLANZA बरामद की गयी, शेष भागे अभियुक्तो की काम्बिग की गयी जिसके दौरान भागे हुये तीन बदमाशों मे से अभियुक्त रजनीश उर्फ छोटू के दाहिने पैर व अभियुक्त अंकित पुत्र रमेश गोली लगने से घायल हो गया तथा भाग रहे बदमाश तरुण पुत्र मनोज को पकड लिया गया है। घायल अभियुक्त रजनीश व अंकित से दो अदद तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घायलों को सीएचसी मवाना रवाना किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है I
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
- अंकित पुत्र रमेश निवासी ग्राम ढिकोली थाना मवाना मेरठ उम्र करीब 30 वर्ष (घायल)/(गिरफ्तार)
- रजनीश पुत्र अजीत निवासी जंधेडी थाना मवाना जनपद मेरठ उम्र करीब 25 वर्ष (घायल)/गिरफ्तार) 25000 का इनामी
- विनीत पुत्र जगरेश निवासी भँडोली थाना किठोर जनपद मेरठ उम्र करीब 30 वर्ष (घायल)/गिरफ्तार) 25000 का इनामी
- शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिंह निवासी सकोती थाना फलावदा मेरठ उम्र करीब 25 वर्ष (घायल)/गिरफ्तार) 25000 का इनामी
- तरुण पुत्र मनोज नि0 मोदीनगर जिला गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष (गिरफ्तार)
बरामद माल का विवरणः- - 04 अदद तमंचा .315 बोर
- चार अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
- दो अदद खोखा कारतूस .315 बोर
- कार TOYOTA GLANZA
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
>> रजनीश उर्फ छोटू पुत्र अजीत निवासी जंधेडी थाना मवाना मेरठ एचएस न0 434A आपराधिक इतिहास
1 अपराध संख्या 200/24 धारा 109 BNS 3/25 आयुध अधिनियम मवाना
2 अपराध संख्या 385/21 धारा 147/307/506 आईपीसी मवाना
3 अपराध संख्या 542/22 धारा 147/148/149/341/307 आईपीसी मवाना
4 अपराध संख्या 418/18 धारा 352/323/506/504/325 आईपीसी मवाना
5 अपराध संख्या 50/20 धारा 307/506 आईपीसी 3(2)V Sc/ St Act मवाना
6 अपराध संख्या 90/24 धारा 307/427/149/147 ipc परीक्षितगढ़
7 अपराध संख्या 418/18 धारा 147/148/149/352/323/506 ipc फलावदा - मु0अ0स0 178/2025 धारा 309(6) बीएएनएस थाना मवाना जनपद मेरठ
>>अंकित पुत्र रमेश निवासी ढिकौली थाना मवाना मेरठ
- मु0अ0सं0 94/21 धारा 323/504 आईपीसी थाना मवाना ,मेरठ
2 मु0अ0सं0 97/22 धारा 302 आईपीसी थाना मवाना ,मेरठ - मु0अ0सं0 114/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मवाना ,मेरठ
- मु0अ0सं0 638/17 धारा 147/148/149/302/307/506 आईपीसी थाना मवाना ,मेरठ
- मु0अ0सं0 704/17 धारा 25 आयुध अधिनियम थाना मवाना ,मेरठ
- मु0अ0सं0 90/24 धारा 147/149/307/427 थाना परीक्षितगढ़ ,मेरठ
- मु0अ0सं0 178/2025 धारा 309(6) बीएनएस थाना मवाना मेरठ
>> शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिंह निवासी सकौती थाना फलावदा मेरठ HS 107 A थाना फलावदा
1 मु0अ0सं0 18/18 धारा 325/323/506/आईपीसी थाना परीक्षितगढ़
2 मु0अ0सं0 418/18 धारा 147/148/149/352/323/506 ipc थाना फलावदा
3 मु0अ0सं0 50/20 धारा 307/506 आईपीसी 3(2) V Sc St Act थाना फलावदा
4 मु0अ0सं0 117/20 धारा 452/323/506 ipc थाना फलावदा
5 मु0अ0सं0 121/20 धारा 307/411/414/420 आईपीसी थाना फलावदा
6 मु0अ0सं0 122/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना फलावदा
7 मु0अ0सं0 32/21 धारा 147/323/504/506 आईपीसी थाना मवाना
8 मु0अ0सं0 39/21 धारा 147/148/323/504/307 आईपीसी थाना फलावदा
9 मु0अ0सं0 55/21 धारा 147/148/323/504/307 आईपीसी थाना फलावदा
10 मु0अ0सं0 277/21 धारा 307/506 आईपीसी मवाना
11 मु0अ0सं0 9/22 धारा 307/323/504 आईपीसी थाना फलावदा
12 मु0अ0सं0 51/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना फलावदा
13 मु0अ0सं0 178/2025 धारा 309(6) बीएनएस थाना मवाना
>>एचएस न0 505A विनीत पुत्र जगरेश निवासी भँडोली थाना किठोर जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 138/2022 धारा 394,411,504 भादवि थाना किठौर जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 226/2016 धारा 307, 452, 504, 506 भादवि थाना किठौर जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 26/2015 धारा 393 भादवि थाना मेडिकल कालेज जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 69/2025 धारा 109,126(2),190,191(3),193(2),351(2),352 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना सिविल लाईन जनपद मेरठ.
- मु0अ0स0 178/2025 धारा 309(6) बीएएनएस थाना मवाना जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 344/2020 धारा 307 भादवि थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद
- मु0अ0स0 134/2023 धारा 394,411 भादवि थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 19/2020 धारा 325,352 भादवि थाना परतापुर जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 520/2019 धारा 392 भादवि
- मु0अ0स0 406/2022 धारा 379,411 भादवि थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 382/2016 धारा 394,364 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड़
- मु0अ0स0 475/2023 धारा 147,148,307,504,506 भादवि थाना मवाना जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 522/2019 धारा 392 भादवि थाना मेडिकल जनपद मेरठ
- मु0अ0स0 472/2023 धारा 147, 148, 149, 307, 504 भादवि व 3 / 25 /27 आयुध अधि0 थाना खरखौदा जनपद मेरठ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1) श्री विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना जनपद मेरठ
2) उ0नि0 सतेन्द्र कुमार सिह थाना मवाना जनपद मेरठ
3) उ0नि0 सतेन्द्र कुमार थाना मवाना जनपद मेरठ
4) उ0नि0 मनोज कुमार थाना मवाना मेरठ
5) उ0नि0 राजेश यादव थाना मवाना मेरठ
6) उ0नि0 सूरज विक्रम थाना मवाना मेरठ
7) उ0नि0 योगेश पाण्डे थाना मवाना जनपद मेरठ
8) एचसी 1418 मोहित शर्मा थाना मवाना जनपद मेरठ
9) एचसी 959 उस्मान खान थाना मवाना जनपद मेरठ
10) एचसी 182 नरेंद्र भाटी थाना मवाना जनपद मेरठ
11) एचसी 1198 राजीव कुमार थाना मवाना जनपद मेरठ
12) का0 2099 कपिल तोमर थाना मवाना जनपद मेरठ
13) का0 2546 महताब अली थाना मवाना जनपद मेरठ
14) का0 3242 रुमन सिंह
