अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ने स्पोर्टिफ़ स्पोर्ट्स एरिना, गढ़ रोड, मेरठ द्वारा आयोजित रोमांचक 3-दिवसीय इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया। इस टूर्नामेंट में 20 से अधिक प्रतिष्ठित स्कूलों से सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभा को एक साथ लाया गया जिससे कौशल, टीम की भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक खिलाड़ियों को रोमांचक खेल का मैदान दिया गया।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैच जीत कर दृढ़ संकल्प और समन्वय के साथ जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
अंततः सक्सेस इंटरनेशनल स्कूल के साथ फाइनल खेलते हुए स्प्रिंग डेल्स ने रनर अप का खिताब जीता ।
सत्यम ने सर्वश्रेष्ठ बैटमैन बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ़ द मैच का खिताब जीता।
आयुष पंवार को मेन आफॅ द् मैच के खिताब से नवाजा गया तथा शिवम तोमर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया। आर्यन पंवार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। यह उल्लेखनीय उपलब्धि टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और उन्हें प्राप्त मजबूत मार्गदर्शन का प्रतिबिंब है। सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने व्यक्तिगत रूप से छात्रों को बधाई दी तथा विधालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने खिलाड़ियों के अनुशासन, टीम की भावना और खेल कौशल के लिए प्रशंसा की।
