आज मवाना नगर में आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए नरसंहार के विरोध में मवाना नगर को पूर्ण रूप से बंद रखते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया*
सभी व्यापारिक व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, पूर्व सैनिक संगठन, भाजपा संगठन आदि संगठन शामिल हुए अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज रविवार मवाना नगर में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार के विरोध में मवाना नगर पूर्ण रूप से बंद रहा l और मवाने की सभी दुकानों पर ताले लटके नजर आए l इस बंद के दौरान मवाना के सभी संगठनों ने अलग-अलग रूप से उग्रवादियों के खिलाफ नजर बाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद उग्रवाद मुरादाबाद के नारे लगाए और भारत सरकार से मांग करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाने की कार्य वाई की मांग की l भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, व्यापार संगठन से गोपाल अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, योगेश सहगल,विनय दुबलिश राहुल रस्तोगी विनय वर्मा मनोज अग्रवाल डब्बू रवि मलिक, प्रवीण जैन श्यामलाल गुप्ता संगठनों से विनोद गुप्ता,अनिल सक्सेना, सुनील, गौरव गुर्जर, सचिन मोतला, योगेश शर्मा, अभय गर्ग,अनुज रस्तोगी, सौरभ शर्मा,मनीष शर्मा, योगेंद्र जाटव,अजय शर्मा,निष्काम गोयल, कपिल रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, अमित गुप्ता, विभु रस्तोगी, विनोद खटीक, मनोज रस्तोगी, आदेश सुखलाल, राहुल रस्तौगी, रजनीश, ज्ञानेंद्र अग्रवाल,कपिल रहेजा,आदेश धमीजा,दीपक धमीजा, आलोक रस्तोगी, प्रफुल्ल रस्तोगी, अमित रस्तोगी, मोहित कुमार,दीपक अरोड़ा, अंकित दुबलिश, रवि गोला, मुकेश गुप्ता, रघुकुल तिलक, मनीष खटीक,विपुल, आदित्य गोयल,मनोज गोयल,सुनील गंगपुरी सहित सेकड़ो व्यापारी मौजूद रहे। सुभाष चौक पर सुबह 10:00 बजे एकत्रित होकर गोले मार्केट खतोलिया चौक, मुन्नालाल बाजार,खलील चौक,सुभाष बाजार, डेरेवाला पुल,मखदुमपुर अड्डा,तहसील रोड़, पक्का तालाब,हस्तिनापुर रोड, मिल रोड,अटोरा रोड, किला बस स्टैंड होते हुए सुभाष चौक पर आक्रोश यात्रा का समापन किया।पूर्व सैनिक संगठन द्वारा पहलगाम हमले के विरोध में रविवार को मवाना के थाना तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया इस दौरान पुतले पर जमकर चप्पलें बरसाई गई और पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संगठन के अध्यक्ष जयचंद फौजी के नेतृत्व में तहसील मवाना के पूर्व सैनिकों एवं सामाजिक लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। जयचंद फौजी ने कहा कि आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में हमला कर देश के 28 सैलानियों की निर्मम हत्या कर दी थी इससे पूरे देश में गुस्से और आक्रोश का माहौल है और देश केंद्र सरकार से यह मांग करता है कि जल्द से जल्द पाकिस्तान पर हमला बोलकर इस कायराना हरकत का बदला लिया जाए पूर्व सैनिकों के कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो पूर्व सैनिक हाथों में हथियार उठाकर सरहद पार कर पाकिस्तान से बदला लेंगे। इस दौरान जयचंद फौजी, विनोद कामिल, रवि गोला, लोकेश कुमार, रवि कुमार, संजीव गौतम, आशीष निवाती, पूर्व सैनिकों में धर्मेंद्र, अमरीश, महेंद्र,देवेंद्र, जसवीर, सुरेंद्र सिंह आदि पूर्व फौजी मौजूद रहे।तक्षशिला कॉलोनी में शनिवार देरशाम पहलगाम हमले के विरोध में केंडिल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया गया। इस परिपेक्ष में तमाम कॉलोनीवासियों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए पार्क में इकट्ठा होकर पहलगाम में जो निर्दोष जाने गई है उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर मोमबत्ती लगाकर किया। इस मौके पर मुख्य रूप से एडवोकेट नरेश मित्तल,एडवोकेट पुनीत कुमार,चौधरी चमन सिंह,चौधरी मनोज लांबा,प्रमोद नागर, करण तेवतिया, अमन सिंह लांबा, अतुल कुमार, प्रदीप कुमार,सभासद विनीत चौधरी,सौरभ कुमार,राहुल चौधरी, अमरदीप चौधरी, धीरू यादव अमेरिकन किड्स, कपिल राव, देवेंद्र गुर्जर, एडवोकेट नागर, आदि कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद,राष्ट्रीय बजरंगदल दल द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग को विधिवत 3 बार ॐ के उच्चांरण कर और 13 बार जय राम जय राम जय जय राम का पाठ करके किया गया। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग मंत्री गौरव गर्ग ने की। और सभा को संबोधित करते हुए अहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह चौहान ने कहा कि हिंदू समाज भारत का सनातन राष्ट्रीय समाज है। हिंदू समाज में आई विकृतियों को दूर कर सभी मत व पंथ व राजनीतिज्ञ दलों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बंगलादेशी घुसपैठी, आतंकवाद,गो हत्या व पशु तस्करी जैसे समस्याओं पर रोक लगाने की बात कही। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल सचिन गुप्ता, जिला मंत्री दिव्यांशु शर्मा, नगर अध्यक्ष अंकुर उर्फ गुड्डू,नगर महामंत्री अपूर्व रस्तोगी,महानगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार,महानगर मंत्री टीटू प्रजापति,अंकित महानगर उपाध्यक्ष,अंकित शर्मा सरधना नगर अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष फ़लावदा अनंत कुमार ,आयुष कुमार नगर उपाध्यक्ष फ़लावदा,आयुष दमन,नितिन उपाध्याय,वंश (नगर मिडिया प्रभारी ),अमन दक्ष,भोला दक्ष, प्रियांशु , आदि मौजूद रहे।मवाना कोचिंग संघ के समस्त पदाधिकारियों ने पहलगाम में हुई पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में मवाना बंद का सहयोग किया जिसमें मवाना कोचिंग संघ के अध्यक्ष धीरू यादव ने कहा कि आतंकवाद देश की आत्मा पर प्रहार कर रहा है तो इसके लिए देश के प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। संरक्षक राहुल सेन ने कहा की आतंकवाद पर देश को एकजुट होना चाहिए तथा देश के पास इतनी मिसाइल एटम बम है उनके उपयोग का समय आ गया है। प्रधानमंत्री एक बार आर पार कर लो और विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नाम और निशान मिटा दो वहीं मुकेश सर ने बताया कि हम पर हर परिस्थिति में देश की अस्मिता के लिए एकजुट रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरुण यादव,रईस अहमद, अमित जग्गी,सचिन शर्मा, रवि कुमार, नवनीत, रजनीश, मोनू, रुपिन कुमार प्रधान, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। आर्य समाज के सभी सभासदों ने पहलागांव में किए गए नरसंहार को लेकर मारे गए बेकसूर लोगों की आत्मा की शांति के लिए हवन करते हुए उसमें आहुति दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की l इस दौरान पवन कुमार, अनिल गोला, सुनील गुप्ता एडवोकेट, शैवाल दुबलिश, विपिन रस्तोगी, ब्रजपाल सिंह, मूलशंकर धीमान, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, राजीव रस्तोगी, रिदम दुबलिश, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
