मवाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़ *
चोरी की पांच मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के कल पुर्जे बरामद* चोरी करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज रविवार मवाना पुलिस द्वारा मोटर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का बंदा फोड़ करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार किये और साथ ही चोरी की गई पांच मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के कल पुर्जे बरामद किए l एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देशानुसार थाना मवाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया l सभी चोरो पर चोरी के संबंध में थाना मवाना पर अलग अलग मुकदमे भी दर्ज हैं। शनिवार को मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चौकी सुभाष बाजार के सामने बैरीयर लगाकर चैकिंग की जा रही थी l चैकिंग के दौरान एक काले रंग की स्पलेण्डर मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट पर सफेद रंग का गमछा सर पर लपेटे हुए हस्तिनापुर नहर पुल से मवाना की आने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड लिया l जिसके द्वारा अपना नाम अंकुर नागर पुत्र मंगल कुमार निवासी ग्राम किशनपुर बिराना बताया गया। संदिग्ध होने पर मोटर साईकिल को ई-चालान एप्प से जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त मोटर साईकिल का नम्बर UP15-BF-1770 होना पाया गया जो थाना मवाना के मुकदमा अपराध संख्या 124/25 धारा 303(2) में चोरी हुई मोटर साईकिल है। अंकुर नागर से पूछताछ की गई तो बताया कि मोटर साईकिल मैने आज से करीब 20-25 दिन पहले शुगर मिल मवाना से अपनी मामा के लडके आदित्य उर्फ जित्ते पुत्र बिन्दर कुमार निवासी ग्राम तखावली थाना बहसूमा व सचिन पुत्र भँवर सिंह उर्फ भौरी निवासी ग्राम किशनपुर बिराना थाना मवाना मेरठ के साथ मिलकर चोरी की थी। अंकुर ने आदित्य उर्फ जित्ते व सचिन के हस्तिनापुर नहर पुल के पास खडे होना बताया। इस सूचना पर थाना मवाना पुलिस द्वारा हस्तिनापुर नहर पुल के पास से आदित्य उर्फ जित्ते, सचिन को गिरफ्तार किया। दोनों आदित्य उर्फ जित्ते व सचिन ने पूछताछ के दौरान बताया कि अंकुर जो कि हमारा ही साथी है वह जगह जगह से नशा करके स्पलेण्डर मोटर साईकिले चोरी करता है तथा उन्हे किसी स्थान पर छिपा देता है तथा जब भी मौका मिलता है एक एक मोटर साईकिल हम लोगो के माध्यम से बिकवाता है। एक मोटर साईकिल लगभग 7-8 हजार रुपये में बिक जाती है जिसमें से वह हम लोगो को दो से तीन हजार रुपये दे देता है तथा शेष रुपये अपने पास रख लेता है तथा सचिन के द्वारा बताया गया एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर जिस पर नम्बर प्लेट नही थी। जिसका चैसिस नंबर पर अंत के पाँच अक्षर 69547 गुदे हुए हैं अंकुर के द्वारा मुझे 14 अप्रैल को दी गयी थी जिसको मुझे बेचना था परन्तु वह बिक न सकी थी तो मैने अंकुर को उसे कही छुपा कर रखने के लिए वापस दे दिया था इसके बाद पकडे गये दूसरे लडके आदित्य उर्फ जित्ते के द्वारा बताया गया कि अंकुर के द्वारा एक मोटर साईकिल जिसका नंबर UP15AP6838 था। उसे अंकुर के द्वारा मुझे कही से चोरी करके बेचने के लिए दिया गया था जिसे मैने मोटर साईकिल मिस्त्री आसिफ पुत्र मुहम्म्द यूनुस ग्राम शाहपुर बटावली थाना बहसूमा को मोटर साईकिल के अलग अलग पार्ट्स कर बेचने हेतु दे दी थी। इसके उपरान्त अभियुक्त अंकुर ने सख्ती से पूछताछ के दौरान बताया कि सर मैं नशे का आदी हूँ तथा नशा करके ही मैं मोटर साईकिल चोरी करता हूँ,मेरे द्वारा दो मोटर साईकिल शुगर मिल मवाना व एक मोटर साईकिल गांव किशनपुर बिराना से चोरी की गयी थी। इसके बाद आसिफ पुत्र मुहम्मद यूनुस निवासी ग्राम शाहपुर बटावली को बटावली नहरपुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आसिफ द्वारा बताया गया कि मैं एक मोटर साईकिल मिस्त्री हूँ वह मुझे आदित्य उर्फ जित्ते के द्वारा आज से करीब 15 दिन पहले दी गयी थी तथा इसके पार्ट्स अलग अलग कर बेचने हेतु कहा था। मैने उस मोटर साईकिल के अलग अलग पार्ट्स कर दिये थे तथा उन पार्ट्स को मौका देखकर मैं बेच देता परन्तु वह अभी तक बिक नही सके हैं वह मेरे घर पर रखे हैं तब आसिफ के घर से मोटर साईकिल रजिस्टर्ड नंबर UP15AP6838 के अलग अलग पार्ट्स बरामद किये। जो थाना मवाना के मुकदमा अपराध संख्या 124/25 धारा 303(2) बीएनएस सम्बन्धित मोटर साईकिल है। अंकुर से उसके द्वारा छुपायी गयी मोटर साईकिल रजिस्टर्ड नंबर UP15AF3933 , UP20AH2070 , UP16BE6708 , UP15DW5134 (सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या 162/25 धारा 303(2) थाना मवाना को उसके द्वारा छुपाये गये स्थान हस्तिनापुर रोड पर स्थित बिजली घर से करीब 100 मीटर आगे एक चार दिवारी से घिरे प्लाट से बरामद की गई। मोटर साईकिल नंबर UP15AF3933 , UP20AH2070 , UP16BE6708 के सम्बन्ध में थाना मवाना पर मुकदमा अपराध संख्या 163/25 धारा 317(2),317(5) बीएनएस दर्ज है। पकड़े गए सभी बाइक चोर शातिर किस्म के अपराधी हैं चारों में अलग अलग जिलों के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं अकेले अंकुर पर मुजफ्फरनगर जिले के भोपा व ककरौली थाने के साथ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक अनुराग सिंह, उप निरीक्षक रजनेश कुमार, उप निरीक्षक ऋषभ नागर, उप निरीक्षक सौरभ सिंह रावत,कांस्टेबल अंशुल, कांस्टेबल अबिनाश, कांस्टेबल जुगेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
