अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
शुक्रवार मवाना नगर के कृषक इण्टर कालिज, मवाना के छात्र/छात्राओं ने परचम लहराते हुए हर बार की तरह इस बार भी जनपद की मेरिट में स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालय के अनुशासन, नियमित पढाई, छात्रों की लगन का ही परिणाम है कि हर बार की तरह हम इस बार भी जनपद की मेरिट सूची में स्थान पक्का करने में सफल रहे। विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा गुंजन ने 88.6 % अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम व जनपद में 10 वां स्थान प्राप्त किया। मास्टर मयूर ने 85.8 % अंकों के साथ द्वितीय व नुपूर राणा ने गणित जैसे कठिन विषय में 100% अंकों के साथ 85.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर हाईस्कूल में तनिष्का ने 92.6 % अंकों के साथ प्रथम, दक्ष ने 91.33% अंकों के साथ द्वितीय व नवनीश ने 90.66 % अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
