अमित कम्बोज संवाददाता
आज मवाना नगर में गुरुवार की शाम तहसील बाईपास पर स्थित मोहल्ला हीरालाल में बने एक घेर अचानक आग लगने के कारण घर में बंधी दो बछिया जलकर राख हो गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना नगर के मोहल्ला हीरालाल में रहने वाले रमेश पुत्र प्रसंदा ने बताया कि उसका तहसील बाईपास पर एक घर है जिसमें वह मवेशी रखता है और उसी से अपना गुजर बसर करता है l गुरुवार शाम 6:00 बजे के करीब घर में लगे छप्पर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया l इस आग की चपेट में आकर घेर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया साथ ही दो बछियों की जलकर मौत हो गई जबकि एक अन्य बछिया भी बुरी तरह झुलस गई। पीड़ित को आगजनी की घटना घटने से उसका लाखों रूपये का नुकसान हो गया है। उसकी दो बछिया भी जलकर मर चुकी हैं जबकि एक अन्य बछिया भी भी बुरी तरह जल गई है। आग लगते देख मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठा हो गए और आनंन फानंन में बाल्टिया ले लेकर आग को काबू में करने के लिए पानी गिरने लगे l जब तक आप पर काबू पाते सब कुछ जलकर राख हो चुका था और पीड़ित का लाखों का नुकसान हो गया l
