मवाना सप्ताहिक पैठ के खिलाफ आज मवाना के व्यापारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर किया विरोध :

मवाना सप्ताहिक पैठ के खिलाफ आज मवाना के व्यापारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर किया विरोध :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

मवाना सप्ताहिक पैठ के खिलाफ आज मवाना के व्यापारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर किया विरोध। आज शुक्रवार मवाना नगर मे व्यापार मंडल के अध्यक्ष व मंत्री गणों ने साप्ताहिक पेंठ के विरोध में सभी व्यापार करने वाले दुकानदारों के हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध किया l गुरुवार देर रात्रि मवाने के पुराने बस अड्डे के पास पंचायती धर्मशाला में एक बैठक का आयोजित की गई l जिसमें मवाना के अधिकांश व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे l जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष व मंत्रीगणों और सदस्यों ने मिलकर यह फैसला लिया कि शुक्रवार को सुबह 10:00 से सभी व्यापारी अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर साप्ताहिक पेंठ ठेका खत्म करने को लेकर विरोध करेंगे l और शनिवार को सुबह 10:30 पुराने बस अड्डे के निकट पंचायती धर्मशाला से नगर पालिका तक सभी व्यापारीगण पैदल मार्च निकालेंगे l और तहसील समाधान दिवस पर अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर साप्ताहिक पेंठ का ठेका हमेशा के लिए खत्म करने को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे l और 23 अप्रैल को नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में सभी व्यापारी गण धरने पर बैठेंगे l व्यापार मंडल की बैठक का संचालन भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अमर रस्तोगी ने किया बैठक में शामिल होने वाले शैवाल दुबलिश, प्रवीण जैन, भूपेंद्र त्यागी, विनय डुबलिश, प्रवीण कुमार, मनोज अग्रवाल, रजनीश रोहल, नवनीत रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अजय रस्तोगी, अनिल सक्सेना, राहुल रस्तोगी, विभोर रस्तोगी, एडवोकेट रवि रस्तोगी, एडवोकेट संजीव रस्तोगी, निपुण चौहान, संदीप रस्तोगी, विपुल रस्तोगी,अमित रस्तोगी, योगेश शर्मा,मोहित रस्तोगी, मनोज गुप्ता, अमित गुप्ता, मोहित दुबलिश, मनोज रस्तोगी, विपिन रस्तोगी, अमित रस्तौगी बल्ले आदि व्यापारी शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *