आवास योजना के अंतर्गत 12 साल पहले मकान बनाने को लेकर ठगी करने वाले युवक को महिला ने पड़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा :

आवास योजना के अंतर्गत 12 साल पहले मकान बनाने को लेकर ठगी करने वाले युवक को महिला ने पड़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आवास योजना के अंतर्गत 12 साल पहले मकान बनाने को लेकर ठगी करने वाले युवक को महिला ने पड़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

शुक्रवार मवाना नगर में रहने वाली एक महिला ने 12 साल पहले आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने को लेकर ठगी करने वाले युवक को पकड़ कर मवाना पुलिस के हवाले किया l प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव चांदा नंगली की रहने वाली महिला कमलेश पत्नी पुष्पेंद्र और उसके परिवार की अन्य महिलाओं से बारह वर्ष पूर्व मीरापुर के कैथोडा गांव के रहने वाले मंशाद पुत्र जाहिद ने आवास विकास का सीडीआई बनकर लगभग 18000 रुपए की ठगी पक्का मकान बनवाने के नाम पर कर ली थी। और फरार हो गया था l महिला कुछ महीनो से मवाना के मोहल्ला हीरालाल में एक किराए के मकान में रह रही थी l आज महिला तहसील रोड पर जा रही थी की तभी अचानक उसे एक खोखे पर मंशाद बैठा दिखाई दिया l महिला ने उसे देखते ही पहचान लिया कि यह तो वही कथित व्यक्ति है जिसने उसके साथ मकान को लेकर 12 साल पहले धोखाधड़ी से पैसे हड़पे थे l महिला ने विकलांग अधिकारी मंशाद को पड़कर ड्रामा शुरू कर दिया l और 112 पर फोन कर कर पुलिस को बुला लिया l पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई l और महिला को शांत किया l महिला ने तहरीर सोपते हुए कथित युवक से अपने पैसे दिलाने की मांग की l पुलिस द्वारा बताया गया कि घटनास्थल भी बिजनौर जिले के हल्दौर थानाक्षेत्र मैं आता है आत: महिला से उसी थानाक्षेत्र में कार्यवाही कराने के लिए कहा l और पुलिस ने बताया कि मंशाद और महिला में समझौता हो गया है और मंशाद महिला को उसके पैसे देने की बात पर रजामंद हो गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *