अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मंगलवार मवाना नगर के नगर पालिका में पेंठ लगाने वाले व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए पेंठ लगाने व उसका ठेका छोड़ने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव जैन को ज्ञापन सौंपते हुए दोबारा से पेंठ लगाने की मांग उठाई l आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मवाना के सभी व्यापार मंडलों के अध्यक्ष व मंत्री गणों ने उप जिलाअधिकारी दीपक माथुर को मवाना तहसील ग्राउंड में पेठ न लगाने को लेकर व नगर पालिका द्वारा पैठ का ठेका न छोड़ जाने को लेकर ज्ञापन सोपा था l मवाना के व्यापारी ने बताया था कि बाहर के व्यापारी मवाना में आकर पेठ के द्वारा अपना व्यापार करते हैं जिसकी वजह से मवाना व्यापारियों पर उसका बुरा असर पड़ रहा है l जिसपर एसडीएम दीपक माथुर और चेयरमैन अखिल कौशिक ने पैंठ ना लगाए जाने का आश्वासन दिया थामवाना में प्रत्येक रविवार को लगने वाले साप्ताहिक पैंठ बाजार के बंद होने पर पैंठ में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के सामने रोजगार की समस्या आ गई है.मंगलवार को साप्ताहिक बाजार के व्यापारियों ने सामूहिक रूप से पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया और पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक और अधिशासी अधिकारी राजीव जैन का घेराव करते हुए साप्ताहिक बाजार को दोबारा चालू कराए जाने की मांग उठाई l
