अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मवाना नगर में सोमवार के अर्ध रात्रि पुलिस चौकी के निकट रोड पर खड़ी बस को लेकर चोर हुए बस को लेकर फरार हो गए l पीड़ित ने बस चोरी की घटना को लेकर मवाना कोतवाली में तहरीर सोपते हुऐ कार्यवाही की मांग उठाई l प्राप्त जानकारी के अनुसार अफजल पुत्र मेहरुद्दीन अटोरा रोड मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी ने मवाना थाने में तहरीर सोपते हुए बताया कि उसकी बस नंबर UP 13 B T 3246 स्प्रिंग डेज पब्लिक स्कूल में चल रही है सोमवार की रात बस ड्राइवर अबरार ने रात समय 10:00 बजे के करीब बस को पुलिस चौकी के निकट रोड पर खड़ी करके घर चला गया l जब बस ड्राइवर मंगलवार सुबह बस को लेने के लिए आया l तो बस वहां से नदारत मिली जिसकी जानकारी तुरंत ड्राइवर ने बस के मालिक अफजल को दी l सभी ने मिलकर बस को तलाशने की काफी कोशिश की बस कहीं नहीं मिल पाने के कारण तुरंत पुलिस को सूचना दी l मवाना पुलिस चौकी इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खगलाने शुरू किये l सीसीटीवी फुटेज में अर्धरात्रि 2:07 पर चोरों द्वारा बस को पुलिस चौकी से सामने से गुजरते हुए किला परीक्षित मार्ग की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए l थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अपना काम जिम्मेदारी से कर रही है जल्दी बस बरामद कर ली जाएगी l
