हस्तिनापुर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजन मे पहुंचे जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक :

हस्तिनापुर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजन मे पहुंचे जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बुधवार मवाना नगर के तहसील रोड स्थित नगर पालिका आर ओ प्लांट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आरओ प्लांट पर आयोजित किया गया। बुधवार को मवाना के आरओ वाटर प्लांट पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि रविन्द्र भड़ाना राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने की, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। सम्मलेन का संचालन जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल ने किया। सम्मेलन के संयोजक जिला महामंत्री समीर चौहान और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना ने विधानसभा क्षेत्र हस्तिनापुर के पार्टी सदस्यों को संबोधित किया। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज मवाना कस्बे में विधानसभा हस्तिनापुर का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें सक्रिय सदस्यों के साथ साथ पार्टी के पदाधिकारियों की समस्याओं को जाना गया और उनकी समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता के लिए हर समय समर्पित रहती है दूसरी पार्टियों में केवल एकछत्र राज चला करता है। लेकिन भाजपा में हर सदस्य प्रधानमंत्री है हर सदस्य मुख्यमंत्री है हर सदस्य ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों और पार्टी द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करे और इस अभियान को एक युद्ध की तरह लेकर अपना अपना शत प्रतिशत दें। अपने संबोधन में कॉपरेटिव बैंक मेरठ बागपत के चेयरमैन विमल शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संघर्षों से बनी हुई पार्टी है जनसंघ से लेकर भाजपा तक अनेकों अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपने बलिदान दिए हिंदुत्व और राममंदिर के लिए लाखों करोड़ों माताओं के लाल शहीद हो गए उन लोगों के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही साकार कर दिखाया है। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रविन्द्र भड़ाना ने कहा कि भाजपा की ही सरकारों ने हमेशा देश को मजबूत करने का काम किया है चाहे अटल जी के समय में परमाणु परीक्षण करना हो या नरेंद्र मोदी जी के समय में बालाकोट और पुलवामा हमला ये इच्छाशक्ति सिर्फ और सिर्फ भाजपा में है अमेरिका जैसा देश भी आज भारतवर्ष की तरफ देख रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत और भारतीय लोगों का मान सम्मान बढ़ाया है हमें इन सभी कार्यों को जनता तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक,अमित मोहन गुप्ता,संजय शर्मा,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मिकी,पार्टी के जिला महामंत्री समीर चौहान,मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक,ब्लॉक प्रमुख पति योगेश प्रधान,रवि हिन्दू,राज गुप्ता,सौरभ शर्मा,योगेंद्र जाटव,मनीष शर्मा, नीटूपाल,मुकेश रानी एडवोकेट,पूनम रस्तौगी,नीरज गोयल,हरिओम शर्मा,मुकेश गुप्ता,श्यामलाल गुप्ता, भूपेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *