अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज बुधवार मवाना के तहसील परिसर में सहकारी गन्ना समिति रामराम में निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने और फर्जी हाउसिंग सोसायटी बनाकर लोगों से अवैध उगाही के सम्बन्ध में गन्ना सोसायटी के चेयरमैन और अन्य लोगों ने मवाना उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा हुए कार्यवाही की मांग की ।
रामराज कस्बे में बन रही सहकारी गन्ना विकास समिति की नवनिर्मित बिल्डिंग में कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोककर सोसायटी सचिव से एक लाख रूपये की अवैध उगाही करने और बीस लाख रूपये की और मांग करने के विरोध में बुधवार को गन्ना सोसायटी के चेयरमैन पंकज प्रताप सिंह, भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मिकी, पूर्व चेयरमैन धर्मवीर सिंह आदि ने बुधवार को एसडीएम मवाना दीपक माथुर से मुलाकात की l
गन्ना सोसायटी के चेयरमैन पंकज प्रताप सिंह ने उप जिला अधिकारी को बताया कि गन्ना सोसायटी रामराज में बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही आरसीसी सड़क निर्माण व दुकानें बनाने का कार्य और चारदीवारी की जा रही है।जबकि समिति रजिस्ट्री प्रमाणपत्र के अनुसार दिनांक 6.11.1951 के द्वारा केन कॉपरेटिव सोसायटी उत्तरप्रदेश द्वारा रजिस्टर है इसमें कुछ लोगों द्वारा फर्जी हाउसिंग सोसायटी बनाकर सोसायटी की भूमि बताकर निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उक्त लोगों के खिलाफ थाना जानसठ में पूर्व में 2.5 करोड़ रूपये की धोखाधडी का मुकदमा भी दर्ज है उसमें भी वो लोग बेल ऑर्डर पर बाहर हैं और ये लोग रामराज में दशकों से रहने वाले लोगों से लगातार अवैध धन की मांग भी कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि दो दिन पूर्व इस बारे में डीएम डॉक्टर वीके सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई थी और डीएम द्वारा भी जांच कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया गया है इस मामले में भूमाफिया किस्म के आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है धोखाधडी जैसे गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं ओर उस व्यक्ति का एक राजनैतिक पार्टी से भी गहरा रिश्ता है वो व्यक्ति यहां अपराध करके बचने के लिए विदेश भाग जाता है और फिलहाल कूट रचित हाउसिंग सोसायटी बनाकर भोले भाले लोगों को ठगने का भी काम कर रहा है। ज्ञापन सौंपने वाले लोगों ने एसडीएम दीपक माथुर से दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग उठाई जिसपर एसडीएम मवाना द्वारा जांच कराकर उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।
