पत्रकार इसरार अंसारी के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार एवं शिक्षक नेता उप प्रधानाचार्य चौधरी नरेश पाल :

पत्रकार इसरार अंसारी के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार एवं शिक्षक नेता उप प्रधानाचार्य चौधरी नरेश पाल :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मुनीर अंसारी के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार एवं शिक्षक नेता उप प्रधानाचार्य चौधरी नरेश पाल दोनों ने शाह बुलेटिन के तहसील प्रभारी इसरार अंसारी के बेटे मुनीर अंसारी के बुखार आने एवं आकस्मिक निधन पर सांत्वना देने एवं शौक प्रकट किया। मंगलवार को दोनों ने इसरार अंसारी के घर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरा दुख प्रकट किया और ढांढस बंधाया और कहां की हम इस दुख की घड़ी में पत्रकार इसरार अंसारी एवं परिवार के साथ हम हमेशा खड़े हैं और हमारे से जो भी इनके बच्चों के लिए सहयोग होगा हर समय हम इस परिवार के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और कहा कि इसरार अंसारी एक बहुत मेहनती लग्नशील सामाजिक व्यवहारिक पत्रकार हैं। इनके बच्चों के लिए हम अपने कृषक इंटर कॉलेज मवाना में समस्त कॉलेज परिवार विशेष ध्यान रखकर पढ़ाई करायेंगे हमारे से जितना भी हो सकता है। हम इस परिवार की मदद के लिए हर वक्त तत्पर रहेंगे। पत्रकार इसरार अंसारी कॉलेज के एक शुभचिंतक एवं हमारे बहुत प्रिय और आदरणीय है हम इनके पुत्र के निधन पर इस दुख से बेहद दुखी एवं विचलित है। इस दुख के अवसर पर इसरार अंसारी का समस्त परिवार एवं बच्चों सहित अन्य रिश्तेदार इष्ट मित्र उपस्थित रहे,और हम सब परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा मुनीर अंसारी की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शौकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *