एसएसपी के आदेशों पर एएस टीम और डॉग स्क्वायड ने मवाना के विभिन्न स्थानों पर चलाया चैकिंग अभियान :

एसएसपी के आदेशों पर एएस टीम और डॉग स्क्वायड ने मवाना के विभिन्न स्थानों पर चलाया चैकिंग अभियान :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शनिवार मवाना नगर में नवरात्रि पर्व और त्यौहारों के मद्देनजर एसएसपी के आदेशों पर एएस टीम और डॉग स्क्वायड ने मवाना के विभिन्न स्थानों पर चलाया चैकिंग अभियान चलाया गया l आज ए एस टीम द्वारा मवाना थानाक्षेत्र में डॉग स्क्वायड भीड़ भाड़ वाले इलाकों में नवरात्रि पर्वों को लेकर सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए शनिवार को टीम व स्थानीय थाना पुलिस के साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे बड़ा महादेव मंदिर,कपिल सिनेमा,गोल मार्किट,मुन्नालाल बाजार,दयानंद बाजार,सुभाष बाजार में पहुंचकर बारीकी से चेकिंग की। इस दौरान एएस चैक टीम के प्रभारी देवेंद्र कुमार और डॉग स्क्वायड के टीम प्रभारी निरीक्षक अशोक शर्मा के साथ थाना प्रभारी मवाना विशाल श्रीवास्तव ने भी सहयोग करते हुए तमाम संदिग्ध दिखने वाले वाहनों को मशीन से चैक कराया। साथ ही डॉग स्क्वायड ने भी कपिल सिनेमा के साथ साथ बाजारों में भी चैकिंग की पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और एएस टीम की मशीनों को काम करने के तरीके को देखकर इन स्थानों पर दुकानदारों और अन्य राहगीरों का जमावड़ा लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *