सीजेएम न्यायालय के अरेस्ट वारंट पर एएचटीयू और मवाना पुलिस टीम ने महिला को गिरफ्तार किया :

सीजेएम न्यायालय के अरेस्ट वारंट पर एएचटीयू और मवाना पुलिस टीम ने महिला को गिरफ्तार किया :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शनिवार मवाना नगर मे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और मवाना पुलिस की साझा कार्यवाही में एक महिला को सेक्शन 70 के अरेस्ट वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। मवाना के इकराम नगर मौहल्ले की रहने वाली महिला मुस्कान पत्नी एहसान को स्पेशल सीजेएम न्यायालय द्वारा केस नंबर 1350/2020 आईटीपी एक्ट की धारा 3/4/5/6/7/8 के तहत गिरफ्तार करने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को आदेशित किया गया था। इसके बाद टीम ने मवाना थाना पर सम्पर्क किया और स्थानीय पुलिस के साथ महिला मुस्कान के घर पर दबिश दी गई और उसको गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मुस्कान को 7 अप्रैल को संबंधित स्पेशल सीजेएम न्यायालय में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *