अमित कम्बोज संवाददाता ।
आज शुक्रवार मवाना नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। दरअसल सरूरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से गुरुवार दोपहर तीन छात्राएं लापता हो गई थी। जिस संदर्भ में डीएम ने विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही भी कर दी है l जहां वार्डन पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है वहीं बीएसए आशा चौधरी भी जांच के घेरे में है l डीएम एसएसपी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया था l वही एसपी देहात के नेतृत्व में जांच टीम गठित क़ी गई है l और समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण के लिए भी डीएम द्वारा टीम गठित की गई है। टीम ने शुक्रवार को मवाना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने वाली टीम में जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर रेणु सिंह पहुंचे और उन्होंने विद्यालय की बाउंड्री,साफ सफाई,नई बिल्डिंग,सीसीटीवी सर्विलांस,कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया और विद्यालय वार्डन पूनम शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वार्डन पूनम शर्मा ने टीम को बताया कि विद्यालय में 97 बच्चियां अध्ययनरत हैं और वार्डन सहित चार अध्यापिकाओं का स्टॉफ है जो 24 घंटे विद्यालय में ही रहता है इसके अलावा नौवीं और दसवीं कक्षा के एडमिशन भी किए जा रहे हैं पूनम शर्मा द्वारा इसके अलावा कुछ समस्याएं भी टीम को बताई गई। जिसपर टीम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। टीम की सदस्य डॉक्टर रेणु ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने व विद्यालय की दीवारों को ऊंचा कराकर तारबंदी कराए जाने सम्बंधित निर्देश दिए हैं lआवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया है अधिकांश चीजें दुरुस्त पाई गई हैं कुछ कमियां मिली हैं जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं रिपोर्ट बनाकर डीएम मेरठ को भेजी जाएगी।
