पुलिस ने अपराधियों का सहयोग कर पीड़ित पर ही कर दिया मुकदमा दर्ज :

पुलिस ने अपराधियों का सहयोग कर पीड़ित पर ही कर दिया मुकदमा दर्ज :

हस्तिनापुर! अजय पुत्र सूरज निवासी इकवारा ने बताया कि ज्ञानेन्द्र पुत्र वेदराम व रघु पुत्र वेदराम निवासीगण ग्राम इकवारा थाना
हस्तिनापुर जिला मेरठ ने उनके साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की जिसमे उन्हें व उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो gai। अजय की शिकायत पर थाना हस्तिनापुर में एक मु० अ० सं० 76/2025 अ० धारा-110, 115(2), 118 (1), 352, 391(2), 75 बी0 एन० एस० में थाना हस्तिनापुर में करवा दिया गया। अजय की पत्नी जिन्हे गंभीर चोट आई वह अभी भी मैडिकल कॉलिज मेरठ में भर्ती है। पअजय व उसकी पत्नी के
साथ मारपीट करने वाले लोगों द्वारा सांठ गांठ करके एक फर्जी मुकदमा अ० संख्या-77 / 2025 अ० धारा-115 (2), 352, 351 (2), 118 (1) बी० एन० एस० थाना हस्तिनापुर में दर्ज करा दिया है तथा उपरोक्त लोगों को चोटे ना होने के बावजूद प्यारे लाल अस्पताल मेरठ में फर्जी चोटे बनवाकर एडमिट करवा दिया गया! अजय द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रभारी थाना हस्तिनापुर द्वारा विपक्षी की मदद की जा रही है
तथा दिनांक 26.03.2025 से अब तक पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले लोगों के घर पर
दबिश तक नही दी गई है और यदि हम जानकारी लेने थाना प्रभारी से मिलने जाते है
तो उनके साथ अपशब्दों के साथ गाली गलौच करके थाने से भगा देते है। विपक्षीयों का राजनीतिक प्रभाव होने के कारण थाना हस्तिनापुर प्रभारी सुनने के लिये तैयार नही है। अब अजय ने कप्तान साहब से शिकायत कर न्याय कि गुहार लगाई है जिसके बाद कप्तान साहब द्वारा उन्हें आश्वाशन दिया कि आरोपियों पर जल्दकार्यवाही कि जाएगी “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *