कम्बोज संवाददाता मवाना आज बुधवार मवाना क्षेत्र के मवाना बहसुमा बाईपास स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में आज नए सत्र के प्रारंभ के उपलक्ष्य में हवन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन करुणेश भारद्वाज और प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने विद्यालय के बच्चों के साथ हवनकुंड में आहुति दिया । सत्र के प्रारंभ में किए गए मंगल कार्यों में सभी बच्चों ने वर्षभर सुचारू रूप से पढ़ाई करने और अनुशासन के नियमों को पालन करने का संकल्प लिया । हवन के पश्चात बच्चों को प्रसाद प्रदान किया गया । हवन के सफल आयोजन में अतुल , सीमा शर्मा , अनुपम , प्राची, रेनू आदि शिक्षकों व शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा l
