मवाना के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात कर्मचारी मरीजों से कर रहे दुर्व्यवहार।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात कर्मचारी मरीजों से दुर्व्यवहार कर रहा है शिक्षक नेता चौधरी नरेशपाल अपने बेटे की छाती की जांच कराने गए तो लैब टेक्नीशियन अरशद ने जांच करने से मना कर दिया l लेकिन सीएमओ अशोक कटारिया और सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अरुण से बात कराने के बाद आधे घंटे में ही जांच कर रिपोर्ट सौंप दी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल शर्मा के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया l बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल ने जब इस बारे में सीएचसी प्रभारी से वार्ता की तो उन्होंने भी कर्मचारी का पक्ष लेते हुए डॉक्टर अनिल से नौकरी छोड़ देने तक की बात कह डाली l जिससे क्षुब्ध होकर डॉक्टर अनिल शर्मा ने सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया को पूरे मामले से अवगत कराया l अरशद के दुर्व्यवहार करने और जांच नहीं करने से जांच केंद्र के बाहर सैकड़ों मरीज इक्कठा भी हो गए और जमकर हंगामा काटा जिन्हें बाल रोग विशेषज्ञ ने समझा बुझाकर शांत कराया l इस संदर्भ में जब सीएमओ से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि लैब टेक्नीशियन की जांच कराकर उस पर कार्यवाही कराई जायेगी l
