हस्तिनापुर मे मन्दिर के सामने शराब के ठेके खुलने को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा
अमित कम्बोज
आज मंगलवार मवाना तहसील क्षेत्र के हस्तिनापुर मे दुर्गा मंदिर के सामने शराब का ठेका खुलने को लेकर हस्तिनापुर के निवासियों ने मवाना उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोप कर वहां से ठेका हटाने की मांग की l
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं0-10 व वार्ड नं0-14 स्थित कस्बा हस्तिनापुर के रहने वाले स्थायी निवासीगण मैं बताया कि उक्त कस्बे में दुर्गा माता मन्दिर व शिव मन्दिर के सामने माखननगर रोड़, बंगाली बाजार के पास सरकारी शराब के ठेके खुल रहे है l जिससे आमजन व स्कूल जाने वाली बालिकाँए जो उसी रोड़ से गुजरती हुई राजकीय बालिका विद्यालय जाती है l सभी को परेशनी होती है l जहाँ एक ओर भारत सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को शिक्षित व उनका उज्जवल भविष्य बनाना चाहती है वही दूसरी ओर धन के लालची लोग सरकार के इस कदम के कट्टर आलोचक है जो केवल बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ करने के उद्देश्य से केवल वही किराये की दुकान लेकर शराब का व्यापार करना चाहते है। जहाँ पर स्कूल व कॉलिज हो। जब वहाँ से दूर भी वे लोग किराये की दुकान लेकर व्यापार कर सकते है। यह कि इसके अतिरिक्त उक्त शराब की खुलने वाली दुकानके सामने लगभग 55 साल पुराना शिव व माता दुर्गा का प्राचीन मन्दिर है जहाँ लगभग 55 वर्ष से लगातार नवरात्रो में माता दुर्गा की विशाल प्रतिमा बनाकर पूजा का भव्य आयोजन होता है। जहाँ उक्त दुर्गा पूजा में हस्तिनापुर व आस-पास के 15-20 गाँवों के लोग उक्त पूजा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करते है। परन्तु जैसे ही यहाँ शराब की नई दुकान खुल जायेगी तो वहाँ से गुजरने वाली सैकड़ो बेटी जो स्कूल पढ़ने जाती है का उक्त शराब के ठेके पर उपस्थित व पीने वाले लोग जीना दुशवार कर देंगे इसके अतिरिक्त वहाँ प्रत्येक सोमवार की सब्जी की पैंठ लगती है। जिसमें कस्बा हस्तिनापुर की रहने वाली तमाम माता, बहने, बहु, बेटी सब्जी खरीदने आती है। जिससे उन लोगो की उक्त शराब की दुकान पर खड़े होकर पीने वाले लोग जीना दुशवार कर देंगे l इसके अतिरिक्त भी उक्त रोड़ पर ही सरकारी ठेके की दुकान से लगभग 200 मीटर दू राजकीय इन्टर कॉलिज है जो लड़को के लिए है। जिसमें 9वीं क्लास से लड़कियाँ भी साईंस व कॉर्मस व बायोलॉजी का कोर्स कर पढ़ने जाती है का शराबी लोग पढ़ना दुशरवार कर देंगें l
