2 लड़कियों ने किया विवाह…UP मे चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र मे दो युवतियों के बीच एक अद्भुत प्रेम कहानी सामने आई :

2 लड़कियों ने किया विवाह…UP मे चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र मे दो युवतियों के बीच एक अद्भुत प्रेम कहानी सामने आई :

🆚2 लड़कियों ने किया विवाह…UP मे चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र मे दो युवतियों के बीच एक अद्भुत प्रेम कहानी सामने आई। यह दोनों बालिग़ युवतियां अलग-अलग वर्गों से ताल्लुक रखती थीं और उन्होंने एक-दूसरे से प्रेम करना शुरू कर दिया। जब उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी, तो दोनों युवतियों ने घर से भागने का निर्णय लिया और उज्जैन में जाकर शादी रचा ली। दोनों युवतियों के बीच पिछले 6 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके बाद, उनके परिवारों ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को उज्जैन से सकुशल बरामद किया और उन्हें कोतवाली ले आई। इसके बाद, पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की और उन्हें उनके परिवार के हवाले कर दिया।  इनमे एक लड़की का परिवार दूसरी लड़की के घर मे किराए पर रहता है।यही पर दोनों लड़कियां रिलेशन मे आ गई थी।#SameSexmarriage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *