मवाना नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी के सेवा से निवृत होने पर किया सम्मान समारोह का आयोजन :

मवाना नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी के सेवा से निवृत होने पर किया सम्मान समारोह का आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी के सेवा से निवृत होने पर किया सम्मान समारोह का आयोजन

आज शनिवार मवाना नगर के तहसील रोड स्थित नगर पालिका परिषद् मे सफाई कर्मचारी देवेन्द्र पुत्र श्री गुलशरण 60 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरान्त सेवा निवृत हुये जिसके उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी श्री राजीव कुमार जी द्वारा पालिका के आर0ओ0वाटर प्लान्ट के ऊपर बने मीटिंग हाॅल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्री देवेन्द्र पुत्र श्री गुलशरण जी का सम्मान किया गया। पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा देवेन्द्र जी को उनके अर्जित अवकाश व पी0एफ0 की धनराशि का भुगतान चैक देकर किया गया। उक्त अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी के साथ अधिशासी अधिकारी श्री राजीव कुमार, पालिका लिपिक श्री लाख्नन सिंह, सभासद श्री वाजिद पूर्व सभासद श्री आमिर आजम भूरा पालिका सफाई नायक श्री राकेश, श्री मनोज कुमार व सफाई कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *