गुलफाम सैफी संवाददाता गढ़मुक्तेश्वर
*तेज रफ्तार मोटर साइकिल से हुई भिड़ंत में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल परिवार में
*गुलफाम सैफी संवाददाता गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय 65 वर्षीय वृद्ध महिला की तेज रफ्तार बाइक सवार से हुई भिड़ंत में महिला की मौत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।बता दें कि सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा बक्सर के मौहल्ला जमाईपुरा उर्फ इस्लामाबाद निवासी वहिदन पत्नी अनवार 65 वर्षीय सुबह समय लगभग 8:00 बजे घर से सामान लेने के लिए निकली थी। जिसकी सड़क पार करते समय बाइक सवार मौहम्मद आरिफ पुत्र शाहिद अली निवासी राजपुर थाना सिंभावली की बाइक से भिड़ंत होने पर बाइक सवार सहित दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला वहिदन को मृत घोषित कर दिया। और बाइक सवार मौहम्मद आरिफ को गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया है। साथ ही मामले को लेकर दोनों पक्षों ने कोई भी कार्यवाही नहीं करने को लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फैसला नामा लिखकर थाने में दिया गया है।
