मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में सेवा सुरक्षा एवं सुशासन हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम का आयोजन
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
बृहस्पतिवार को ए एस इंटर कॉलेज में 27 तारीक को जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल के निर्देशन में ए एस इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी व्यवस्थाओं का जायजा लेने उपजिला अधिकारी मवाना दीपक माथुर अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन , खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह के साथ निरीक्षण किया उप जिला अधिकारी दीपक माथुर ने अधिशासी अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया की स्वच्छता , पार्किंग मैं कोई कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l वीवीआईपी पार्किंग मुख्य द्वार से , वीआईपी पार्किंग गेट नंबर 2 से तथा सामान्य पार्किंग क्रीडा स्थल पर की जाएगी जिसके लिए गेट नंबर 3 से प्रवेश किया जाएगा सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद चंदन चौहान तथा उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक रहेंगे कार्यक्रम में 27 विभाग के द्वारा अपने स्टाल लगाए जाएंगे तथा 8 वर्ष की प्रगति से आम जनमानस को लाभान्वित करेंगे ।
