मवाना के ग्राम खेडी मनिहार में मजदूर के घर में भीषण आग लगने से हुआ लाखों का नुक़सान :

मवाना के ग्राम खेडी मनिहार में मजदूर के घर में भीषण आग लगने से हुआ लाखों का नुक़सान :

मवाना के ग्राम खेडी मनिहार में मजदूर के घर में भीषण आग लगने से हुआ लाखों का नुक़सान

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी मनिहार में मजदूर के घर में भीषण आग लग गई जिससे उसके घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़ी मनिहार के रहने वाले महेन्द्र दास ने बताया कि मंगलवार शाम के समय उसके घर में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया l किसी तरह कड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया, महेन्द्र दास मजदूरी करके अपना परिवार का पालन पोषण करता है l घर में आग लगने से उसका घर का सब सामान जलकर राख हो गया है पीड़ित ने मवाना थाने में तहरीर देते हुए सरकार से सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है तथा सरकार से प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *