गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ ।
साहब बेटी पैदा होने पर घर में नहीं घुसने दे रहे ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर भेजा मायके
*गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़/थाना हापुड़ देहात क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव में विवाहिता के द्वारा बेटी को जन्म देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकालने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।बता दे कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव श्यामपुर ददायरा निवासी विवाहिता सीमा ने थाने में तहरीर देकर अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी शादी 2 जुलाई 2021 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार परिजनों के द्वारा संजीव पुत्र विजयपाल निवासी श्यामपुर ददायरा थाना हापुड़ देहात के साथ की थी। जिसमें शादी के कुछ दिन बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। जिसको लेकर पति संजीव और ससुर के द्वारा बेटा पैदा नहीं होने के चलते गाली गलौज मारपीट करनी शुरू कर दी गई। और यातनाएं और ताने देते हुए कहते हैं कि तूने लड़की पैदा की है। हमें लड़का पैदा करके दे। इसी तानाकशी के चलते 8/3/2025 को पति और ससुर के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गई और घर से निकाल दिया। इसके उपरांत अपने मायके गेसूपुर मेरठ चली गई। जिसमें मेरे परिजनों के द्वारा मुझे समझा बूझाकर वापस ससुराल भेजा गया। तो यह लोग घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। और मायके पक्ष के लोगों के साथ भी मारपीट करने पर उतारू है। जिसको लेकर पीड़ित आने थाने में तहरीर देखकर कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।
