गांव भगवानपुर में राजस्व विभाग टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान से हटाया अवैध कब्जा :

गांव भगवानपुर में राजस्व विभाग टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान से हटाया अवैध कब्जा :

गांव भगवानपुर में राजस्व विभाग टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान से हटाया अवैध कब्जा

गुलफाम सैफी संवाददाता

जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव भगवानपुर में पिछले कई वर्षों से कब्रिस्तान की भूमि पर भूसे के बुगे बिटोडे उप्पलें पाथकर ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण करने के साथ कब्जा किया हुआ था। जिसको लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम के द्वारा गहनता से मामले की जांच कर संज्ञान लिया गया। जिसमें राजस्व विभाग टीम के लेखपाल व अन्य कर्मचारियों के द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे के साथ किए गए अतिक्रमण को बाबा का बुलडोजर चला कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया है।
बता दे कि सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव भगवानपुर जाट बहुमूल्य गांव है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान की भूमि पर भूसे के बुगे बिटोड़े खड़े करने के साथ कुछ लोगों केद्वारा अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जा हटाने को लेकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें राजस्व विभाग के द्वारा मामले की जांच कर पुलिस बल की मौजूदगी में कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटाकर कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को काफी दिन बाद इंसाफ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *