मेरठ रोड स्थित ए.एस इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस भर्ती में चयनित हुए बच्चों को राज्य मंत्री दिनेश खटीक जी ने किया सम्मानित :

मेरठ रोड स्थित ए.एस इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस भर्ती में चयनित हुए बच्चों को राज्य मंत्री दिनेश खटीक जी ने किया सम्मानित :

अमित कम्बोज संवाददाता

मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए.एस. स्पोर्ट्स ग्राउंड, मवाना के लिए गर्व का क्षण रहा l इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक जी, ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर श्री नितिन पोसवाल जी और ब्लॉक प्रमुख मवाना श्री योगेश जी ने चयनित युवाओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बी.के. क्लासेस के संचालक लोकेश, एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुमित रावल , एनआईस कोच राहुल भाटी जी,पंकज हरित, शिवकुमार और प्रिंस मावी , आशीष त्यागी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथियों ने कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। सरकार और प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। ए.एस. स्पोर्ट्स ग्राउंड, मवाना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ निश्चय से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े सपने साकार कर सकते हैं। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त 105 युवा (70 लड़के और 35 लड़कियां) यूपी पुलिस भर्ती 2025 में चयनित हुए। इन युवाओं को कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने वाले कोच जॉनी की भूमिका सराहनीय रही। चयनित उम्मीदवारों में काजल,विशाखा, नेहा, शिवानी, स्वाति, सुमित बैंसला विपिन रावल, भारत शर्मा, सौरव शर्मा , अर्जुन,वंश खत्री, दीपू , अमन खेड़ी , आदिल ,वसीम आशीष त्यागी आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *