पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल जागरूकता हेतु चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन :

पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल जागरूकता हेतु चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता।

पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल जागरूकता हेतु चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शनिवार मवाना नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल जागरूकता के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से भव्य साइकिल यात्रा चलकर मवाना के ए एस पीजी कॉलेज और ए एस इंटर कॉलेज पहुंची l मवाना पहुंचने पर साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया l प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा यूनिवर्सिटी से हस्तिनापुर तक भव्य साईकिल रैली का आयोजन किया गया है इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण,स्वास्थ्य लाभ एवं साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना है,शनिवार को साइकिल यात्रा का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया मेरठ से ये यात्रा विभिन्न पड़ाव पार करती हुई मवाना पहुंची l ए एस पी जी कॉलेज में यात्रा के पहुंचते ही उनके स्वागत में प्रबंध समिति के दीपक कुमार, सचिन प्रबंध समिति भूपेंद्र त्यागी व आदित्य गोयल और कॉलेज के प्राचार्य ने फूल माला पहनकर किया l और ए एस इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह,अध्यक्ष अखिल कौशिक,प्रबंधक पवन रस्तौगी के अलावा नायब तहसीलदार मवाना नितेश सैनी, कुल सचिन धीरेंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकार पुलिस मवाना अभिषेक पटेल, थाना अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव , महिला थाना प्रभारी अंजुम पठान, तहसीलदार सचिन तोमर , विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने तिलक एवं पुष्प वर्षा के द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया उसके उपरांत समस्त अतिथियों एवं साइकिल रैली में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को अंग वस्त्र माला एवं पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अनार के पौधे भेंट किए गए उसके उपरांत सभी को जलपान की व्यवस्था की गई कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस साइकिल यात्रा से हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तथा हम स्वस्थ रहेंगे क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि इस परंपरा को आप लोगों को अधिक समय तक जीवित रखना है तथा आपको देखने से लोगों को एक प्रेरणा मिलती है या आपके द्वारा किया जा रहा पुनीत कार्य एक दिन परिवर्तन की और दौड़ेगा थाना अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि आप लोगों के द्वारा जनमानस को जागरूक किया जा रहा है इसका परिणाम चाहे विलंब से आए परंतु एक दिन आएगा आवश्यक रूप से महिला थाना प्रभारी अंजुम पठान ने बताया कि आज के समय में सभी व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है इस कारण आपकी साइकिल यात्रा से जो भी व्यक्ति साइकिल का अधिक प्रयोग करेंगे वह निरोग रहेंगे तहसीलदार सचिन तोमर ने बताया कि आप सभी समाज को एक अच्छा संदेश देने के लिए एकजुट होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशन में एक अच्छा कार्य कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *