भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन :

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन :

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज बृहस्पतिवार मवाना तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है इसकी पुष्टि बीते छह माह में एंटी करप्शन विभाग की टीम द्वारा लगातार हो रही कार्यवाही करती है। ऐसा ही भ्रष्टाचार का ताजा मामला गुरुवार को देखने को मिला जहां भ्रष्ट कानूगो द्वारा सरकारी दस्तावेज पर रिपोर्ट लगाने को लेकर लेखपाल से बदसलूकी व छेड़छाड़ तक कर दी गई। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपा तथा भ्रष्ट कानूगो पर कार्यवाही की मांग उठाई। भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान के नेतृत्व में तहसील पहुंचे आधा दर्जन पदाधिकारियों ने एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जगन्नाथ नाम का एक कानूगो लगातार क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैला रहा है। गुरुवार को एक महिला लेखपाल से जगन्नाथ कानूगो ने बदसलूकी की तथा छेड़छाड़ करने का भी प्रयास किया जिसे लेकर तहसील में घंटों हंगामा रहा। वहीं लेखपाल ने भी एसडीएम प्रतीक्षा सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उसके पास ग्राम सठला का क्षेत्र है साथ ही उसपर बली एवं मटौरा गांव का अतिरिक्त प्रभार है जगन्नाथ कानूगो द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता है तथा लगातार उसके साथ बदतमीजी करते हुए सम्बन्ध बनाने का दबाव दिया जाता है लड़की है लड़की ही बनकर रह अन्यथा तुझे नौकरी सिखा दूंगा लेखपाल ने आगे बताया कि उसके द्वारा जो आरसी9 हर बार कानूगो द्वारा रद्द कर दिए जाते हैं तथा आर सी 9 को अग्रसित नहीं करते,इसके अलावा कस्बा निवासी भूपेंद्र चौहान ने भी एसडीएम प्रतीक्षा सिंह से बताया कि उसके द्वारा रोशनलाल नाम के एक व्यक्ति का आरसी 9 फार्म ऑनलाइन कराकर जगन्नाथ को दिया गया था इस आरसी 9 को बनाने के लिए जगन्नाथ ने उनसे एक हजार रुपए रिश्वत ली तब जाकर वो फार्म आगे भेजा किसानों की बात सुनने के बाद एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि संबंधित कानूगो के खिलाफ तथ्यों के आधार पर कार्यवाही कराई जायेगी। एसडीएम से मिलने वालों में नवनीत चौहान,अनुभव देशवाल,सन्नी चौहान,आदित्य कंसल,अंकित जाटव,गोपाल चौहान,राजेंद्र चौहान,दीपक,मोहित देशवाल,भूपेंद्र चौहान,राहुल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *