सड़क हादसे में युवक की मौत सोने की अंगूठी व एक लाख रुपए गायब होने का लगाया आरोप :

सड़क हादसे में युवक की मौत सोने की अंगूठी व एक लाख रुपए गायब होने का लगाया आरोप :

सड़क हादसे में युवक की मौत सोने की अंगूठी व एक लाख रुपए गायब होने का लगाया आरोप

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर के मिल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई l पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में पहुंचाया l पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को सूचना दी गई l जिसको सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन के आने पर मृतक युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय फुरकान पुत्र लीलू निवासी मुंडाली अपनी बेटी गुलिस्ता जिसकी शादी 10 दिन बाद ही है सामान खरीदने के लिए मवाना अपनी ससुराल आया हुआ था l फुरकान ससुराल से करीब 4:30 बजे किसी से मिलने की बात कह कर परीक्षितगढ़ के लिए निकल गया l रात करीब 9:30 बजे वापसी में आते हुए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई l यह सूचना जब उनके परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया l फुरकान की ससुराल वालों का कहना है कि की फुरकान के पास ₹100000 वह सोने की अंगूठी भी थी जो अब गायब है l वहीं परिजनों ने लूट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया l पुलिस का कहना है कि मृतक के पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ l मृतक फुरकान के पांच बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी की शादी 10 दिन बाद ही होनी थी l मवाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव ने परिजनों को आश्वस्त किया की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *