अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मेरठ रोड स्थित लेडीज क्लब के द्वारा फागुन उत्सव पारिवारिक होली मिलन का भव्य आयोजन
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित उत्सव मंडप के लेडिस क्लब द्वारा होली मिलन का भव्य आयोजन मेरठ में आईएमटी माल किया गया l
अनुराग दुब्लिश ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार को लेडीज क्लब मेरठ के द्वारा फागुन उत्सव पारिवारिक होली मेले का आयोजन बड़ी भव्यता के साथ आईएमटी माल रोड में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सौरभ गुप्ता वह मधु अग्रवाल व क्लब अध्यक्ष नीता दुब्लिश के द्वारा फीता काटकर की गई तत्पश्चात विधायक अमित अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आपने बहुत ही अच्छा कार्यक्रम किया है महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो मेले का आयोजन किया l और सभी को बहुत बधाई दी। मेले में तंबोला खिलाया गया साथ ही राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली भी खेली गई l सभी ने मिलकरनृत्य कर फूलों की होली का आनंद भी लिया और सभी स्टॉल के ओनर को टीका लगाकर व फूल माला पहनकर सम्मान किया l और 14 लकी ड्रा निकाले गए। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगे हुए थे l जिसमें ज्वेलरी था कपड़े थे सूट थे क्रोकरी थी l फूड कोर्ट भी व बेकरी का स्टाल भी लगाया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता वासवानी, राजन गर्ग, उमंग जैन, कीर्ति गुप्ता, रूबी रस्तोगी, रेनू रस्तोगी, निशि रस्तोगी, पूनम शर्मा, तनु अग्रवाल, पलक दुब्लिश, सत्य त्यागी, उषा अग्रवाल, रितु रस्तोगी, आदि शामिल रहे।
