रिपोर्ट तरूण आहुजा।
*सदभावना परिवार में बरसे प्रेम के रंग* : मेरठ !आज नेहरू युवा केंद्र और सदभावना जाग्रति फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में, विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसी अवसर पर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने बताया की समाज में बहुत लोग अपने अपने स्तर से सेवाएं दे रहे हैँ जिनमे श्रीमती नीरज भारद्वाज सदभावना परिवार में नृत्य शाला प्रभारी हैँ उन्हें आज फाउंडेशन के पदाधिकारी, अनीता गोस्वामी, सुषमा त्यागी, अनुराधा शर्मा, डॉ वर्षा, डॉ पूनम, पुष्पा चिकारा, विभूति सक्सेना, ने सयुंक्त रूप से नीरज भारद्वाज को सदभावना नारी सम्मान से अलंकृत किया, सामूहिक नृत्य में मौसम, गौरी, प्रिया, हिमांशी, मनीषा,प्रियंका ने होली के गीत *रंग डार गया री मोपे सावरा, मैं तो शरमन मर गईं आज* और पाठशाला में पढ़ने वाली बेटियों माही अक्षरा, राधिका, नायरा प्रियांशी ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया, सभी बच्चों को पुरस्कारा से सम्मानित किया गया,निर्णायक मण्डल रहा सुषमा त्यागी, अनीता गोस्वामी और नीरज शर्मा, महिला नृत्य में नीरज भारद्वाज का साथ दिया अनुराधा शर्मा और दिशा जग्गी जी ने सभी के पैर थिरकने पर मजबूर कर दिये, क्लब 60 से आईं दो बेटियों को भी सम्मानित किया गया, शालिनी शर्मा ने अपने स्वरचित गीत तुमरे प्रीत में पागल कान्हा सुनाकर सभी को बरसाना और वृंदाबन का आनंद दिला दिया,35 महिलाओं ने सदभावना परिवार की सदस्यता ग्रहण की, अंत में सामूहिक नृत्य *मैं हूँ राधा बल्लभ की राधा* *बल्लभ मेरे* ने सभी को सखियों के रूप में अपना समर्पण और प्रेम अर्पित किया आज के कार्यक्रम में लगभग 75 महिलाओं ने भाग लिया, नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी नरेन्द्र त्यागी जी और सदभावना के कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा और सचिव राघव कौशिक ने सभी का आभार किया
