छोटा हाथी खड़ा करने को लेकर युवक के साथ की मारपीट पीड़ित पहुंचा थाने अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मंगलवार मवाना नगर के पुलिस चौकी के सामने गली में रहने वाले युवक के साथ माल लेना आए छोटा हाथी को खड़ा करने को लेकर पड़ोस में रहने वाले युवकों ने की मारपीट l मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला मवाना नगर के मनीष गुप्ता पुत्र जुगल किशोर गुप्ता मुन्नालाल गुडलक वाली गली का निवासी है। मवाना थाने में तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिनों से मौहल्ला मुन्नालाल में नगर पालिका द्वारा सडक का निर्माण कराया गया था। पीड़ित इसी गली में कपड़े का व्यापार करता है। पीड़ित से मौहल्ले में रहने वाला अनिल जैन, विनय जैन, प्रमोद जैन पुत्र विनय कुमार जैन व आशू जैन, तुषार जैन आदि पीड़ित के कार्य से रंजिश रखते हैं। आज सुबह पीड़ित के यहाँ से माल लेने के लिए छोटा हाथी लेने आया तो इस पर पड़ोस में रहने वाले यूवको ने पीड़ित के साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी l और पीड़ित छोटे हाथी वाले ड्राईवर के साथ भी गाली-गलौच करते हुये बोले कि साले अपनी गाडी बैंक कर हम गली में गाडी नहीं घुसने देंगे। तथा सडक का झूठा बहाना बनाने लगा। तो इस पर सभी ने पीड़ित के वृद्ध पिता पर हाथ छोड दिया l और पीड़ित के साथ भी मारपीट की तथा धमकी दी l कि तुझे इस गली में हम काम नहीं करने देंगे । मारपीट को देख पड़ोस में रहने वाले काफी व्यक्ति इकट्ठा हो गये और हमारी जान बचाई l और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए l थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव तेरी लेते हुए जांच कर कार्यवाही का आदेश दिए l
