रमजान के मुकद्दस माह व ईद उल फितर के उपलक्ष्य में थाना मवाना में शांति समिति बैठक का आयोजन :

रमजान के मुकद्दस माह व ईद उल फितर के उपलक्ष्य में थाना मवाना में शांति समिति बैठक का आयोजन :

रमजान के मुकद्दस माह व ईद उल फितर के उपलक्ष्य में थाना मवाना में शांति समिति बैठक का आयोजन अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मंगलवार मवाना कोतवाली मे रमजान के मुकद्दस माह व ईद उल फितर के उपलक्ष्य में शांति समिति की एक मीटिंग आयोजित की गई l जिसमें मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने सभी मस्जिदों के शहरकाजी,मौलानाओं,इमामों,मुतवल्ली के साथ मीटिंग की क्षेत्राधिकार ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि रमजान के मुकद्दस माह में सभी लोग शांति बनाए रखें और अपने धार्मिक स्थलों से जायदीनों को जानकारी देते रहें l कि सभी लोग शांति व्यवस्था कायम रखें ईद के त्योहार पर किसी भी तरह की स्टंटबाजी ना करें और त्यौहार को सौहार्द के साथ बनाए रखें l ईदगाह पर ही ईद की नमाज अदा करें ईदगाह पर केवल उतने ही लोग नमाज पढ़ें जितनी उस जगह पर जगह हो l ईदगाह के अलावा समय के अंतराल पर ही अपनी अपनी नमाज़ को अदा करें l शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद कासमी ने कहा कि जिन इबादतगाहों से लाउडस्पीकर ना उतारे जाएं l साथ ही मुख्यमंत्री के आदेश पर सड़कों पर नमाज अदा करने से मना किया l उससे हमें परेशानी होती है हम उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश का पालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *