मवाना पुलिस ने डी 97 गैंग के सक्रिय सदस्य गैंगस्टर एक्ट का वांछित अनेस गिरफ्तार कर जेल भेजा अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना थाना क्षेत्र के मवाना पुलिस द्वारा वांछित चल रहे डी 97 गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित वारंटी धर पकड़ अभियान के तहत सोमवार को थाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे डी 97 गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया । थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों के निर्देशन पर अपराधियों के खिलाफ जनपद में अभियान चलाया जा रहा है इसी के चलते ही मवाना थाना पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे बदमाश अनेस पुत्र सूरजपाल निवासी चंदपुरा थाना खरखोदा को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार अनेस के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं तथा ये डी 97 गैंग का सक्रिय सदस्य है अनस के खिलाफ गैंगस्टर मे एक्ट मुकदमे दर्ज है। तथा स्पेशल गैंगस्टर एक्ट न्यायालय से वारंट जारी थे जिसे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, हैड कांस्टेबल गुरदीप सिंह, कांस्टेबल संदीप खारी मौजूद रहे।
