शादी के कुछ दिन बाद नई नवेली दुल्हन रुपए व गहने लेकर फरार :

शादी के कुछ दिन बाद नई नवेली दुल्हन रुपए व गहने लेकर फरार :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना तहसील के फलावदा क्षेत्र के गांव गड़ीना में कुछ दिन पहले शादी होकर आई नई नवेली दुल्हन रुपया व गहने लेकर फरार हो गई l
प्राप्त जानकारी के अनुसार फलावदा के गड़ीना निवासी सुनील सैनी ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा मुकेश के परिचित रिशिपाल निवासी गांव लुहारी थाना रमाला जिला बागपत ने उसे सुभाष नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया था l उसने उसकी शादी कराने की बात कही। सुनील ने आरोप लगाया कि उन्होंने उससे एक लाख 80 हजार रुपए वसूलकर सुनील को दिल्ली के रोहिणी में बुलाया। वहां माया नाम की महिला ने सुषमा नाम की लड़की संग 21 फरवरी को आर्य समाज के एक मंदिर में फेरे कराये और और दुल्हन को अपने घर ले आया l कुछ दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन अपनी बहन से मिलने का बहाना कर वह घर में रखे जेवर व 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत फलावदा पुलिस से की है। पीड़ित सुनील कुछ दिन पहले दिल्ली से 1.80 लाख रुपये खर्च करके दुल्हन लेकर आये थे।
सुनील ने फलावदा थाने में तहरीर सोपते हुए बताया कि फरार हुई दुल्हन ने बुधवार को उसे फोन करके कहा कि वह एक लाख रुपए लेकर दिल्ली के कश्मीरी गेट पर आ गए तो वह असली कोर्ट मैरिज करके उसके साथ चलेगी। धोखाचड़ी का पता चलते ही सुनील के होश उड़ गए l पीड़ित सुनील ने शादी के समय के फोटो व वीडियो पुलिस को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *