साइबर ठगी में युवक के बैंक खाते से ₹40000 उडाये :

साइबर ठगी में युवक के बैंक खाते से ₹40000 उडाये :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

साइबर ठगी में युवक के बैंक खाते से ₹40000 उडाये अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना क्षेत्र के ग्राम खेड़की जदीद मे युवक के साथ हुआ साइबर फ्रॉड पीड़ित ने पुलिस को टिहरी सौंपते हुए बताया कि बैंक के नंबर से मेसेज आने के बाद खाते से कटे 40 हजार रुपए गए lमवाना थानाक्षेत्र के ग्राम खेड़की जदीद के रहने वाले युवक अमरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि कल सुबह 11.03 पर उसके पास केनरा बैंक का एक मेसेज आया जिसमें आधार कार्ड अपडेट करने के लिए लिंक भेजा गया तथा उससे उसका आधार कार्ड,बैंक डिटेल आदि मांगी गई,आधार कार्ड नंबर डालते ही थोड़ी देर बाद उसके पास कई सारे ओटीपी मेसेज भी आए तथा उसके खाते से पहले 39000 रुपए कट गए बाद में 1000 रुपए काट लिए गए l पीड़ित इस संदर्भ में मवाना बैंक शाखा पहुंचा जहां शाखा प्रबंधक ने किसी तरह की मदद करने से मना कर दिया l अमरेंद्र को फ्रॉड के बारे में पता चलने पर उसके होश उड़ गए l वो थाना मवाना पहुंचा तथा पुलिस को तहरीर के साथ साथ सभी मेसेज आदि भी दिए l वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर आ गई है मामला साइबर फ्रॉड का है इसलिए सायबर सैल को जांच के लिए शिकायत भेजी जा रही है संभव मदद की जायेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *