अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
फाल्गुन महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में लगी स्थानीय लोगों की कतारें महादेव का जलाभिषेक कर मांगी जा रही मन्नतें दुल्हन की तरह सजे शिवालय,मवाना के मेरठ रोड़ स्थित प्राचीन श्री बड़ा महादेव मंदिर पर बुधवार सुबह से ही स्थानीय लोगों व महिलाओं की कतारें जलाभिषेक के लिए लगी हुई हैं l स्थानीय महिलाएं इस दिन वृत रखकर सुबह सुबह ही स्नान ध्यान कर महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मन्नतें मानती हैं l बड़ा महादेव मंदिर के पुजारी के अनुसार त्रयोदशी का जल सुबह 6.47 से 9.42 तक तथा शिव चौदस का जल 11.06 से12.35 तक चढ़ेगा l इस दौरान मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया l सुरक्षा के दृष्टि से मवाना थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव पुलिसफोर्स के साथ मंदिर प्रांगण में तैनात रहे वहीं मवाना नगर पालिका द्वारा मंदिर प्रांगण में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए दवाइयों का कैंप लगाया गया l जिसमें मवाना नगर के अध्यक्ष अखिल कौशिक जी स्वयं कार्यभार संभाले हुए थे l
इसी के साथ-साथ मवाना थाना पूर्ण रूप से शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे l और तहसील परिसर से तहसीलदार व नायाब तहसीलदार भी पूर्ण रूप से सेवा में लग रहे l
