अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला अमित कम्बोज संवाददाता मवाना मवाना नगर में अर्धरात्रि घात लगाकर बैठे हुए युवकों ने घर में घुसकर युवक के साथ की मारपीट, प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित पोसवाल हाल निवासी हरिहर विहार कॉलोनी मे अपने परिवार के साथ रहता है। रात करीब सवा 12 बजे प्रार्थी अपना काम पूरा कर सूर्या प्लाजा से घर लौट रहा था। जैसे ही रोहित घर के पास पहुंचा तो वहा पहले से घात लगाए गौरियाक कोहला पुत्र विरेंद्र कोहला निवासी अशोक विहार, कमल पुत्र केशव निवासी नासरपुर व चार अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नियत से रोहित पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। रोहित की पत्नी वर्षा मेरे इंतजार में जाग रही थी। शोर सुनकर वर्षा ने दरवाजा खोला तो रोहित अपने घर में घुस गया l और और पीछे सभी छह लोग भी जबरन गाली गलौज करते हुए अदर घुस आए। घर में घुसकर गोरियांक ने वर्षा के सिर पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा और सभी ने मिलकर रोहित के साथ मारपीट की। धारदार हथियार के वार से प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट व शरीर के अन्य हिस्सों में घोट लगी l जिससे रोहित बेहोश हो गया और उपरोक्त सभी हमलावर प्रार्थी को मरणासन्न स्थिति में छोडकर वर्षा को धमकी देकर फरार हो गए। कुछ दिन पहले भी लेनदेन के विवाद में गोरियाक कोहला ने रोहित के साथ मारपीट की थी l जिसमें थाना मवाना में मुकदमा 0041/25 दर्ज है। पूरी योजना के साथ उसने साथियो संग मिलकर रोहित पर जानलेवा हमला किया है। थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए l
