मवाना के मुख्य मार्ग पर लगा भीषण जाम बोर्ड परीक्षार्थियों को हुई भारी परेशानी :

मवाना के मुख्य मार्ग पर लगा भीषण जाम बोर्ड परीक्षार्थियों को हुई भारी परेशानी :

मवाना के मुख्य मार्ग पर लगा भीषण जाम बोर्ड परीक्षार्थियों को हुई भारी परेशानी

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

नगर में मुख्य मार्ग पर अब आए दिन वाहनों का लंबा जाम लगने लगा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। जिसके कारण यूपी बोर्ड की हुई परीक्षाओं में छात्र छात्राओं को ही भारी परेशानी से गुजरना पड़ा l

नगर के मुख्य मार्ग हस्तिनापुर रोड और मेरठ रोड व फलावदा रोड पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों का लंबा जाम लगने लगा है। इस मुख्य भूमिका ई -रिक्शा निभा रही है। इस मार्ग पर भारी संख्या में ई-रिक्शा दौड़ रही है। वहीं प्राइवेट बस चालक भी सड़क के बीचों-बीच सवारियां चढ़ने और उतरने का काम करते हैं । इससे भी जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। सड़क पर एक साथ ई रिक्शा आ जाने कारण चार पहिया वाहन और बड़े बड़े वाहन इस मार्ग पर जाम में फंस जाते हैं। जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी है । हालांकि, फलावदा तिराहा और सुभाष चौक पर पुलिस पैकेट जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं लेकिन इसके बावजूद भी चंद मिनट में जाम लग जाता है। इस कारण वहां रेंग- रेंगकर चलने को मजबूर हो रहे हैं।
नगर में लगने वाले जाम का मुद्दा कई बार व्यापारी भी उठा चुके हैं लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका है व्यापारियों कहना है कि शुगर मिल का पराई सत्र शुरू हो गया। इसके बाद इस मार्ग से निकलना पूरी तरह दूभर हो रहा है। प्रशासन को चाहिए कि जाम से निजात दिलाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि लोग जाम में ना फंस सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *