विभिन्न इंटर कॉलेजों यू पी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुलिस की पैनी नजर ।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार विभिन्न इंटर कॉलेजों में चल रही यू पी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पुलिस की पैनी नज़र सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात,थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने सोमवार को कृषक इंटर कॉलेज,नवजीवन किसान इंटर कॉलेज, ए एस इंटर कॉलेज,महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज व मवाना खुर्द के जवाहर इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया,साथ ही माइक से अनाउंसमेंट कर परीक्षा केंद्रों के आसपास खड़े अन्य लोगों को वहां से हटने की चेतावनी भी दी,थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से करवाना शासन प्रशासन की मंशा है इसमें पुलिस द्वारा कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
