महाशिवरात्रि के मद्देनजर रखते हुए व्यवस्थाओं को परखने के लिए मेरठ रोड महादेव मंदिर का निरीक्षण किया और दिये आवश्यक दिशा निर्देश :

महाशिवरात्रि के मद्देनजर रखते हुए व्यवस्थाओं को परखने के लिए मेरठ रोड महादेव मंदिर का निरीक्षण किया और दिये आवश्यक दिशा निर्देश :

महाशिवरात्रि के मद्देनजर रखते हुए व्यवस्थाओं को परखने के लिए मेरठ रोड महादेव मंदिर का निरीक्षण किया और दिये आवश्यक दिशा निर्देश

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज सोमवार मवाना नगर मे आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह ने किया बड़ा महादेव मंदिर का निरीक्षण अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,दरअसल 26 फरवरी को फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि है जिसमें हजारों शिवभक्त कांवड़िए अपने आराध्य देव भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी यात्रा सम्पूर्ण करते हैं,मवाना के मेरठ रोड़ पर प्राचीन श्री बड़ा महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के त्योहार पर एक दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है,इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये भोलेनाथ का जलाभिषेक करते है,सोमवार को एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह द्वारा बड़ा महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर का निरीक्षण किया साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मंदिर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रखी जाए साथ ही साथ मंदिर प्रांगण व मंदिर के आसपास नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई कराकर कली चूना डलवाया जाए भोलेनाथ के भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए,जलाभिषेक के लिए महिलाओं व पुरुषों की लाइनें अलग अलग बनाई जाएं.इस दौरान एसडीएम ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *