मवाना के मेरठ रोड़ स्थित उत्सव मंडप में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच कैंप का आयोजन
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
भारत विकास परिषद मवाना विराट, संस्कार शाखा कल्याण करोती एवं जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वाधान में मवाना के मेरठ रोड़ स्थित उत्सव मंडप में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच कैंप का आयोजन किया गया भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी अनुराग दुबलिश ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय मिथलेश दुबलिश की स्मृति में सोमवार को ये कैंप लगाया गया कैंप में निःशुल्क आंखों की जांच एवं दवाई वितरण की गई,निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को चुना गया l
स्वर्गीय श्रीमती मिथिलेश दुबलिश जी की पुण्य स्मृति में भारत विकास परिषद मवाना विराट एवं संस्कार शाखा, कल्याणम करोति मेरठ एवं जिला अंधता निवारण समिति मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में लेंस की सुविधा के साथ निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन दिनांक 24 फरवरी दिन, सोमवार को उत्सव मंडप मवाना के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें 75 नेत्र रोगियों की जांच कर सभी नेत्र रोगियों को निशुल्क दवाइयां वितरित करके 16 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चयन किया गया सभी नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु कल्याणम करोति मेरठ द्वारा संचालित निशुल्क नेत्र चिकित्सालय कैंटोंमेंट जनरल अस्पताल मेरठ छावनी में लाया गया सभी ऑपरेशन डॉक्टर पी पी मित्तल एवं डॉक्टर सुशील कुमार द्वारा किए जाएंगे संजय कुमार द्वारा 24 मरीजों की जांच कर चश्मा के नंबर दिए गए तथा उन्हें रिहायती दर्पण चश्मा दिए जाएंगे शिविर को सफल बनाने में अनुराग दुबलिश , नीता दुबलिश,अदित दुबलिश , डी केअग्रवाल, हरीभूषण अग्रवाल , नीरू रस्तोगी ,प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद रिजवान, मीता एवं विजय आदि ने विशेष योगदान दिया।
